कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर NIA भारत पहुंच चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार, अनमोल बिश्नोई को सीधे पटियाला हाईकोर्ट ले जाया जाएगा. दिल्ली एयरपोर्ट ने NIA ने अनमोल को कस्टडी में ले लिया है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और करीबी सहयोगी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है.
अमेरिका में रहने वाला अनमोल बिश्नोई 2022 से फरार था. जेल में बंद अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले आतंकी सिंडिकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है. मामले की जांच में यह स्थापित होने के बाद कि उसने 2020-2023 की अवधि के दौरान देश में विभिन्न आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने में नामित आतंकवादियों गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की सक्रिय रूप से सहायता की थी. NIA ने अनमोल के खिलाफ मार्च 2023 में आरोपपत्र दाखिल किया था.
यह भी पढ़ें- कौन है लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल? जिसे ढूंढ रही चार राज्यों की पुलिस; लंबी है अपराधों की लिस्ट
कौन है अनमोल बिश्नोई?
अनमोल बिश्नोई अमहदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है. अनमोल पर मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दिकी की हत्या का आरोप है. इसके अलावा अन्य आपराधिक मामलों में भी अनमोल वांटेड है.
अनमोल पर हैं ये आरोप
अनमोल बिश्नोई पर पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं जिसमें एक्टर सलमान खान के घर पर हमला करना, पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप और मुंबई के जाने-माने राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में भी अनमोल बिश्नोई पर साजिश रचने के आरोप हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 mins agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
22 mins agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
1 hr agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
2 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
3 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
4 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
5 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
5 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines