लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अब उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है. अमेरिकी एजेंसी ICE ने हैरी बॉक्सर को कैलिफोर्निया से पकड़ा और हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया है. हैरी बॉक्सर अमेरिका से लॉरेंस गैंग को चला रहा था. हैरी पर भारत में हत्याएं कराने, रंगदारी मांगने और जान से मारने समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. अमेरिका की पुलिस हैरी बॉक्सर से पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को हिरासत में ले चुकी है. इन दोनों के खिलाफ भारत में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, कई मामलों में दोनों वांछित और भगोड़े हैं.
वॉयस नोट भेज धमकाया, 10 करोड़ रंगदारी मांगी
बता दें कि गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. मशहूर एक्टर सलमान खान और रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी. कॉमेडियन कपिल शर्मा और सिंगर गुरु रंधावा को भी धमकाया था. हैरी ने एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को एक वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी. 10 करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को ऑडियो मैसेज भेजकर सलमान खान से नजदीकियों के चलते दिल्ली स्थित जिम पर फायरिंग कराने की जिम्मेदारी ली थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी.
तुषार कपूर को ऑडियो मैसेज भेज मांगे 5 करोड़
कॉमेडियन कपिल शर्मा को लॉरेंस गैंग कई बार धमका चुका है और कपिल के कनाडा वाले कैफे पर फायरिंग भी कराई गई है. ताजा मामला 3 नवंबर का है, जब एक्टर तुषार को हैरी बॉक्सर के नाम से फोन करके 5 करोड़ की रंगदारी गई थी. तुषार कपूर ने धमकी की शिकायत मुंबई पुलिस को दी. अब मामले की जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच कर रही है. अब से पहले धमकी वाले मामलों की जांच भी जारी है, लेकिन अब हैरी बॉक्सर की गिरफ्तारी से भी मामले सुलझ सकते हैं. भारत सरकार गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को प्रत्यर्पित करने की मांग कर सकती है, ताकि भारत में उस पर दर्ज केसों की जांच हो.
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? तुषार कपूर से पहले रणवीर और कपिल शर्मा …
कौन है गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, अमेरिका केसे पहुंचा?
बता दें कि गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का असली नाम हरि चंद जाट है और राजस्थान के अलवर जिले का निवासी है. हैरी उर्फ हरि चंद बॉक्सिंग सीखता था और सेना-पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था, इसलिए उसे बॉक्सर कहा जाता था. लेकिन साल 2024 में हैरी बॉक्सर डंकी रूट से अमेरिका पहुंच गया था और साल 2026 में अमेरिका की एजेंसी ICE ने कैलिफोर्निया से उसे हिरासत में ले लिया. हैरी बॉक्सर को अनमोल बिश्नोई का करीबी माना जाता है और वह अमेरिका से लॉरेंस बिश्नोई के गैंग को चला रहा है. हैरी बॉक्सर के खिलाफ पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में वसूली, लूट और हत्या के कई केस दर्ज हैं.
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
16 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines