Lawrence Bishnoi Custody to Mumbai Police: महाराष्ट्र की मशहूर हस्ती बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई का नाम मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। बिश्नोई गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। खबरों की मानें तो सलमान खान के करीबी होने के कारण बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी को निशाना बनाया है। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे कई बार सलमान पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। अब यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सलमान खान समेत कई लोगों को लॉरेंस बिश्नोई से खतरा है। मगर इसके बावजूद मुंबई पुलिस लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी नहीं ले पा रही है। आखिर इसकी क्या वजह है?
बिश्नोई तक नहीं पहुंची मुंबई पुलिस
रविवार की सुबह लॉरेंस बिश्नोई ने महाराष्ट्र में हुए NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी ली। मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाने वाले शूटर्स को भी हिरासत में लिया। शुरुआती जांच में ही शूटर्स का ताल्लुक बिश्नोई गैंग से होने की पुष्टि कर दी गई। इसके बावजूद मुंबई पुलिस लॉरेंस बिश्नोई तक नहीं पहुंच सकी।
यह भी पढ़ें- धमकी, फायरिंग और मर्डर… जेल में बैठे-बैठे Lawrence Bishnoi ने कैसे उड़ाई Salman Khan की नींद?
कहां फंसा है पेंच?
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई इस समय गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती जेल में बंद है। लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी गुजरात पुलिस के हाथ में है। ऐसे में अगर मुंबई पुलिस को बिश्नोई की कस्टडी लेनी है, तो उन्हें गृह मंत्रालय से मंजूरी लेनी होगी। दरअसल गृह मंत्रालय ने लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी ट्रांसफर करने पर रोक लगा रखी है। यह रोक अगस्त 2024 तक के लिए थी, लेकिन खबरों की मानें तो अब इसे बढ़ा दिया गया है।
1 दर्जन से ज्यादा केस दर्ज
लॉरेंस बिश्नोई को ड्रग तस्करी के केस में गिरफ्तार किया गया था। तभी से वो साबरमती जेल में बंद है। बिश्नोई के खिलाफ 1 दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के पीछे भी लॉरेंस बिश्नोई का ही हाथ था। वहीं लॉरेंस बिश्नोई ने इसी साल अप्रैल के महीने में सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाई थी।
कैसे काम करता है बिश्नोई गैंग?
लॉरेंस बिश्नोई बेशक जेल में है, मगर बिश्नोई गैंग का दारोमदार विदेश में बैठे 3 गैंगस्टर्स संभाल रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार और रोहित गोदार गैंग से जुड़े सारे हमले करवाते हैं। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के आंकड़ों की मानें तो बिश्नोई गैंग के पास 700 शूटर्स मौजूद हैं। यह गैंग अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें- ‘यूपी में होते बाबा सिद्दीकी तो योगी ने करवा दिया होता एनकाउंटर’, रॉ के पूर्व अधिकारी के बयान ने मचाया बवाल
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
8 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines