Chandrayaan 3: इसरो चीफ ने कहा- 12 से 19 जुलाई के बीच होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग

launch Of Chandrayaan 3, ISRO, ISRO Chairman S Somnath, spacecraft

Chandrayaan-3

विज्ञापन

Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने बुधवार को बताया कि बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 12 से 19 जुलाई के बीच की जाएगी। सभी टेस्ट हो चुके हैं। लॉन्चिंग की असल डेट कुछ दिन में घोषित होगी। वहीं, सूत्रों का कहना है कि रॉकेट 13 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

इसरो चीफ ने कहा कि 2019 में चंद्रयान के लैंडिंग के वक्त जो विक्रम लैंडर के साथ हुआ था, वो इस बार नहीं होगा। इसकी तकनीकी में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

सिर्फ लैंडर और रोवर जाएगा भेजा

इसरो के वैज्ञानिक आगामी मिशन की सफलता को लेकर बेहद आशावादी हैं। इस प्रमुख ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन से हमारी चंद्रमा को लेकर समझ और गहरी होगी। इस बार इसरो चंद्रयान-3 मिशन में सिर्फ लैंडर और रोवर भेज रहा है। इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा। लैंडर और रोवर का संपर्क चंद्रमा के चक्कर लगा रहे चंद्रयान-दो के आर्बिटर से जोड़ा जाएगा।इसमें कई सेंसर्स लगाए गए हैं, जो सुरक्षित लैंडिंग में मदद करेंगे।

चंद्रयान-3 से क्या-क्या पता चलेगा?

चंद्रयान-3 में ऐसे यंत्र लगे हैं, जो रोशनी और खनिजों की हीट के आधार पर चंद्रमा की स्टडी करेंगे। इसके जरिए चंद्रमा की सतह पर उपलब्ध रासायनिक और प्राकृतिक तत्वों, मिट्टी और पानी का पता लगाया जाएगा। इसके अलावा थर्मल कंडक्टिविटी और तापमान को भी जांचेगा।

विज्ञापन

वैज्ञानिक बरत रहे खास सावधानी

चंद्रयान-3 को लेकर इसरो के वैज्ञानिक कोई चूक नहीं करना चाहते हैं। पिछली बार चंद्रयान 2 मिशन के वक्त सेंसर्स और बूस्टर्स में दिक्कत आई थी। इसके चलते हार्ड लैंडिंग हुई थी। लैंडर चंद्रमा की सतह पर तेजी से घूमता हुआ गिरा था।इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से लैंडर और रोवर का संपर्क बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ