हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

‘गजवा-ए-हिंद’ के लिए PAK फौज तैयार, लश्कर-ए-तैयबा ने PM मोदी को दी धमकी! भारत के खिलाफ उगला जहर

पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है. गजवा-ए-हिंद का नारा लगाते हुए आतंकी ने पाक फौज के तैयार होने का दावा किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली धमकी दी.

विज्ञापन

पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. संगठन के बहावलपुर चीफ सैफुल्ला सैफ ने खुले मंच से भारत को धमकी दी है. इस दौरान उसने गजवा-ए-हिंद का आह्वान किया और भारत के खिलाफ जिहाद छेडने की बात कही. सैफुल्ला सैफ ने अपने भाषण में नफरत भरी भाषा का इस्तेमाल किया. उसने न केवल भारतीय नेताओं को निशाने पर लिया बल्कि सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दी. यह बयान सैकडों आतंकियों की मौजूदगी में दिया गया, जिससे उसकी मंशा साफ नजर आती है.

आतंकियों ने दिया भडकाऊ भाषण

जनसभा को संबोधित करते हुए सैफुल्ला सैफ ने सारी हदें पार कर दीं. उसने आतंकियों को उकसाते हुए कहा कि अब भारत के खिलाफ जिहाद का समय आ गया है. उसने भारतीय नेताओं को काफिर बताते हुए उनके खिलाफ हिंसा भडकाने की कोशिश की. सैफ ने खुले तौर पर हत्या की धमकी दी और आतंकियों से आगे आने को कहा. उसके भाषण का मकसद साफ था, ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आतंक के रास्ते पर धकेलना और भारत के खिलाफ बडे हमलों के लिए उकसाना.

यह भी पढ़ें: ‘क्या वेनेजुएला की तरह हमारे PM को भी किडनैप करके ले जाएंगे ट्रंप?’ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का ये कैसा बयान

विज्ञापन

बांग्लादेश और पाक फौज का दावा

अपने जहरीले भाषण में सैफुल्ला सैफ ने क्षेत्रीय हालात का भी जिक्र किया. उसने दावा किया कि अब हालात बदल रहे हैं और बांग्लादेश भी पाकिस्तान के साथ खडा है. उसने गजवा-ए-हिंद का नारा लगाते हुए कहा कि इस मकसद के लिए पाकिस्तानी फौज भी तैयार है. लश्कर के इस कमांडर ने आतंकियों को भरोसा दिलाने की कोशिश की कि उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा. इस बयान से एक बार फिर पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल खडे हो गए हैं.

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

इस आतंकी वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. जानकारों का कहना है कि इस तरह की धमकियां पाकिस्तान की हताशा को दिखाती हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पडने के बाद पाकिस्तान एक बार फिर आतंक का सहारा ले रहा है. गौरतलब है कि पिछले महीने लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने भी भारत के खिलाफ भडकाऊ बयान दिया था. उसने कहा था कि लश्कर अपने कश्मीर मिशन से कभी पीछे नहीं हटेगा. ऐसे बयानों से साफ है कि पाकिस्तान की जमीन से आज भी खुलेआम आतंक को बढावा दिया जा रहा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola