हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अरुणाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और बाढ़ का कहर, 4 की मौत, सेना के 5 जवान लापता

अरुणाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. शुक्रवार शाम को चार लोगों की मौत हो गई और सेना के पांच जवानों का भी कोई अता-पता नहीं है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है. कई इलाकों में बाढ़-बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है. इस बीच, अरुणाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. शुक्रवार शाम को चार लोगों की मौत हो गई और सेना के पांच जवानों का भी कोई अता-पता नहीं है. जानकारी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में भारी बारिश की वजह से फ्लैश फ्लड में सेना के दो शेल्टर बह गए, जिसके बाद से 5 जवान लापता हैं.

ये भी पढ़ें: असम-अरुणाचल सीमा पर फायरिंग, 18 लोग जख्मी; जानें क्या है विवाद?

4 लोगों की मौत

अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में सड़क निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड की वजह से बड़ा हादसा हो गया. पहाड़ों का मलबा अचानक वहां काम कर रहे मजदूरों और लोगों पर आ गिरा, जिससे कई लोग उसके नीचे दब गए. लैंडस्लाइड की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. मलबे के नीचे दबे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन अफसोस की बात ये है कि चार लोगों की जान नहीं बच पाई. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के मुताबिक, मारे गए लोगों की पहचान ताडू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमतारी और बाबुल अली के रूप में हुई है

विज्ञापन

सेना के जवान लापता

सेना के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिबांग घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आ गई, जिसकी वजह से सेना के दो शेल्टर पानी के तेज़ बहाव में बह गए. इस दौरान वहां मौजूद सेना के 7 जवान बाढ़ के पानी में बह गए. गनीमत ये रही कि तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जाने की वजह से दो जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन 5 जवान अभी भी लापता है. उन्हें ढूंढने के लिए सुरक्षाबल और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में उग्रवाद खत्म करने की दिशा में बड़ी कामयाबी, 4 कट्टर उल्फा आई कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola