सिक्किम में भारी बारिश से भयानक लैंडस्लाइड, मलबे-पानी में बहे घर और सड़कें, तबाही का वीडियो आया सामने

सिक्किम में कुदरत का कहर बरपा और भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ, जिससे पूरा रिम्बी गांव तबाह हो गया. हालांकि गांव में रहने वाले 128 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, लेकिन उनके घर और बिजली कर्मियों के क्वार्टर तबाह हो गए हैं.

Sikkim | Landslide | Heavy Rain

सिक्किम में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड से तबाही मची है. (Credit-ANI)

पूर्वोतर राज्य सिक्किम में भारी बारिश के चलते भीषण लैंडस्लाइड हुआ और भयानक तबाही मची. सिक्किम के पश्चिमी जिले ग्यालशिंग के रिम्बी गांव में भूस्खलन हुआ, जिसके बाद पानी, कीचड़ और चट्टानों के रूप में भारी मात्रा में मलबा आया, जो कई मकानों और सड़कों को बहाकर ले गया. हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन 7 घर और बिजली विभाग के 6 क्वार्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. बचाव दलों ने 128 लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने अचानक आई आपदा पर चिंता जताई और स्थानीय प्रशासन के साथ अधिकारियों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की लोगों का सतर्क रहने की सलाह

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने प्रशासन अधिकारियों को हालातों पर नजर बनाए रखने और बेघर हुए लोगों को छत, खाना और पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. लोगों को मूसलाधार बारिश के बीच सतर्क रहने, अधिकारियों के द्वारा जारी किए गए प्रोटोकॉल का पालन करने और एक-दूसरे की मदद करने का आग्रह भी किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रिम्बी गांव के निवासियों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठा रही है. मिट्टी और मलबे की चपेट में आने से घर और क्वार्टर बह भी गए. लेकिन राहत की बात यह है कि अचानक आई आपदा में किसी की मौत होने या लापता होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन

30 सितंबर तक बारिश होते रहने की चेतावनी

बता दें कि लैंडस्लाइड की खबर मिलते ही राहत और बचाव का काम शुरू हो गया था. सबसे पहले लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया. आस-पास रहने वाले लोगों को भी लैंडस्लाइड वाले इलाके से दूर रहने को कहा गया है, क्योंकि फिर से लैंडस्लाइड होने का खतरा है. मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक लगातार बारिश होने की चेतावनी जारी की है. लैंडस्लाइड से गांव की सड़कें भी ठप हो गई हैं, क्योंकि सड़कों पर भारी मात्रा में पत्थर और कीचड़ जमा हो गया है. लगातार बारिश होने के कारण राहत-बचाव कार्यों और सड़क बहाल करने में रुकावट आ सकती है, इसलिए हालातों पर नजर है.

लैंडस्लाइड से नेशनल हाईवे 10 भी ब्लॉक हुआ

बता दें कि सिक्किम में बीती रात से हो रही भारी बारिश और लैंडस्लाइड होने से नेशनल हाईवे-10 भी ब्लॉक हो गया है, क्योंकि सड़कों पर कीचड़ और पत्थर जम गए हैं, जिस वजह से सिंगतम और गंगटोक के बीच कनेक्टिविटी पर भी असर पड़ा. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने सावधानी बरतने की अपील करते हुए लोगों को यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. पहाड़ी इलाकों में जाने से साफ मना किया गया है, क्योंकि लैंडस्लाइड होने का खतरा है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि रिम्बी गांव में हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजे का प्रबंध किया जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ