नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हो गया है। इसकी जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी है। उन्होंने लालू यादव के ऑपरेशन के बाद एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।
सिंगापुर में लालू के साथ है परिवार
लालू यादव सिंगापुर में हैं, जहां उनका उपचार हो रहा था। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की। उनका सिंगापुर के माउंट एलिजाबेल अस्पताल में सफल ऑपरेशन हो गया है। कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे राजद अध्यक्ष को किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी गई थी। सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को एक नया जीवन देने के लिए कदम बढ़ाया।
लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी भोला यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और उनके राजनीतिक सलाहकार संजय यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती सिंगापुर में हैं।
मीसा भारती ने किया ट्विट
मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, “पापा का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है, पापा अभी ICU में हैं, होश में हैं और बातें कर पा रहे हैं। आप सबकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”
बेटी रोहिणी आचार्य किया किडनी डोनेट
अपने बीमार पिता को किडनी दान करने के फैसले के सार्वजनिक होने के बाद आचार्य ने ट्विटर पर भावनात्मक पोस्ट लिखा था। एक पोस्ट में, उसने कहा “यह मांस का एक छोटा सा टुकड़ा है जो मैं अपने पिता को देना चाहती हूं। मैं उसके लिए कुछ भी कर सकती हूं। कृपया प्रार्थना करें कि चीजें अच्छी हों और पापा आप सभी को आवाज देने के लिए फिर से फिट हों।”
बता दें कि रोहिणी आचार्य लालू यादव और राबड़ी देवी के नौ बच्चों में से एक हैं। वह लालू की छोटी बेटी और पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने साल 2002 में अमेरिका बेस सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह से शादी की थी। वह सिंगापुर में रहती हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
12 mins agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
32 mins ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
39 mins ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
55 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines