Lalit Modi in Vijay Mallya Son Marriage: धोखाधड़ी के बाद देश से फरार हुए दो भगोड़ों को ब्रिटेन में एक-साथ स्पॉट किया गया है। पूर्व शराब कारोबारी विजय माल्या और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ये तस्वीरें विजय माल्या के बेटे की शादी की हैं, जहां ललित मोदी ने भी शिरकत की है।
विजय माल्या के बेटे ने की शादी
विजय माल्या ने ब्रिटेन में स्थित अपने आलीशान एस्टेट में बेटे की शादी धूम-धाम से रचाई है। विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या जैस्मीन संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने पहले ईसाई रीति-रिवाज से शादी की और फिर हिन्दू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए हैं। सिद्धार्थ की नई नवेली दुल्हनिया जैस्मीन ने ईसाई धर्म के अनुसार शादी करते समय सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहना था तो फेरे लेते समय उन्हें लाल रंग के लहंगे में स्पॉट किया गया।
सामने आई ललित मोदी की तस्वीर
इस शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें से एक फोटो में विजय माल्या बेटे सिद्धार्थ को किस करते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं शादी में आए गेस्ट भी खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों के बीच ललित मोदी की फोटो भी ट्रेंड करने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ललित मोदी ने ना सिर्फ शादी समारोह में हिस्सा लिया बल्कि दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया है। वहीं विजय माल्या ने भी बेटे की शादी में जमकर डांस किया है।
दोनों पर है करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप
गौरतलब है कि किंगफिशर के मालिक रहे विजय माल्या पर 900 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इसके बाद से विजय माल्या देश से फरार है। वहीं ललित मोदी पर 753 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ललित मोदी को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया था। BCCI का आरोप है कि ललित मोदी ने वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप (WSG) के अधिकारियों के साथ मिलकर 753 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। ऐसे में BCCI ने ललित मोदी को 2010 में निलंबित कर दिया। इसके बाद से ही ललित मोदी देश से फरार है।
यह भी पढ़ें- संसद सत्र का हुआ आगाज, 10 पॉइंट्स में समझें क्या-कुछ हो सकता है खास?
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
5 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines