News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस एक लाल रंग की कार की तलाश कर रही थी. इस कार को लेकर दिल्ली और आसपास के राज्यों में अलर्ट जारी किया था. जांच में सामने आया है कि संदिग्धों के पास एक और कार थी. फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पांच टीमें बनाकर इस कार की तलाश शुरू कर दी. अब यह कार बरामद कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार, यह कार फरीदाबाद से ही बरामद हुई है. दिल्ली ब्लास्ट के मामले में संदिग्ध इको स्पोर्ट्स DL 10 CK 0458 लाल रंग गाड़ी को फरीदाबाद पुलिस ने बरामद कर लिया है. यह कार खंदावाली गांव के पास ईदगाह में खड़ी मिली.
संदिग्ध कार फोर्ड की Ecosport है. लाल रंग की इस कार की पुलिस तलाश कर रही थी. जांच में सामने आया कि संदिग्धों के पास लाल रंग की कार भी थी, लेकिन दिल्ली में लाल किले के पास केवल i20 कार ही मौजूद थी. यह कार किसी सीसीटीवी में यहां नजर नहीं आई.
दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट और बॉर्डर चेकिंग पर इस लाल रंग की कार की तलाश के लिए अलर्ट किया गया था. यूपी, हरियाणा पुलिस को भी लाल कार को लेकर अलर्ट भेजा गया था.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि दिल्ली के सभी पुलिस थानों, पुलिस चौकियों और सीमा चौकियों को लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार की तलाश के लिए अलर्ट कर दिया गया है. जांच में पता चला है कि संदिग्धों के पास हुंडई i20 के अलावा एक और कार भी थी. दिल्ली पुलिस की 5 टीमें कार की तलाश कर रही हैं/ उत्तर प्रदेश और हरियाणा की पुलिस को भी लाल रंग की कार के बारे में अलर्ट कर दिया गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।