Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक समय-समय पर लद्दाख और वहां के लोगों की समस्याओं को लेकर हड़ताल करते रहते हैं। एक बार फिर से सोनम वांगचुक अपनी कुछ मांगों को लेकर हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं। इस पर बात करने के लिए लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) को बुलाया गया था। हालांकि, उन्होंने मीटिंग के लिए 15 जुलाई की तारीख चुनी थी। जानिए सोनम वांगचुक की मांगे क्या हैं और लद्दाख के लोगों को इससे क्या फायदा होगा?
क्या है सोनम वांगचुक की मांगें?
अगर आज मीटिंग शुरू नहीं होती है, तो अपने तय समय पर सोनम वांगचुक भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। दरअसल, सोनम वांगचुक लद्दाख को छठी अनुसूची और राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं, जिससे लद्दाख को अपनी पहचान मिलेगी। वांगचुक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘2020 में सरकार ने चुनाव जीतने के लिए छठी अनुसूची के सुरक्षा उपायों पर चर्चा करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई बात नहीं की गई है।’
ये भी पढ़ें: वागंचुक के प्रदर्शन पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस नेताओं ने उठाए ये सवाल
लद्दाख अभी केंद्रशासित प्रदेशों में शामिल है। इसको पूरी तरह से राज्य का दर्जा देने के लिए लंबे समय से मांग चलती आ रही है। इसलिए सोनम वांगचुक लंबे समय से सुरक्षा की मांग और लद्दाख की अपनी पहचान के लिए हड़ताल करते आए हैं।
छठी अनुसूची क्या है?
1949 में संविधान सभा ने छठी अनुसूची में ‘आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा’ का प्रावधान दिया गया है। यह प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 244 (2) और अनुच्छेद 275 (1) के तहत आता है। इसमें राज्यपाल को स्वायत्त जिलों को गठित करने और पुनर्गठित करने का पूरा अधिकार दिया गया है।
यहां के लोगों को कैसे फायदा?
लद्दाख को सैन्य दृष्टि से बहुत संवेदनशील माना जाता है। दरअसल, यह खारदुंगला नुब्रा घाटी का हिस्सा है, जिसका बॉर्डर एक तरफ सियाचिन ग्लेशियर के पास है। दूसरी तरफ पश्चिम में पाकिस्तान से लगा है और चीन का बॉर्डर भी है। लद्दाख को अगर छठी अनुसूची में शामिल किया जाता है, तो यहां पर विशेष संस्कृति और भूमि अधिकारों का संरक्षण करने में मदद मिलेगी।
लोगों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी। साथ ही, छठी अनुसूची में आरक्षण की बात कही गई है। अगर मांग पूरी होती है, तो लोगों को रोजगार मिलेगा, जिसके लिए उनको आरक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स में भी रिजर्वेशन दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Sonam Wangchuk: लद्दाख बचाने के लिए -20 डिग्री पर शुरू किया उपवास, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines