Leh Ladhak Protest: लेह की सड़कों पर बुधवार से हिंसा और आक्रोश दिखाई दे रहा है. शांत और सुकून देने वाले इस खूबसूरत इलाके की हवा इस समय प्रदर्शनकारी युवाओं के गुस्से का सामना कर रही है. कल हुए Gen-Z प्रोटेस्ट में करीब 4 लोगों की मौत और 70 लोग घायल हुए हैं. इस पर अब जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व महानिदेशक एसपी वैद ने घटना पर कहा की सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल की वजह सिर्फ निराशा नहीं बल्कि राजनीतिक मकसद से प्रेरित भी है.
यह भी पढ़ें: Leh Protest: आखिर क्यों लेह बना जंग का मैदान? 15 दिन से अनशन पर बैठे हैं सोनम वांगचुक
6 अक्टूबर को बातचीत फाइनल तो क्यों भड़की हिंसा?
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि हिंसक घटना की वजह क्या है अगर केंद्र ने लद्दाख मुद्दे पर 6 अक्टूबर की बातचीत होने वाली थी. इसके लिए प्रतिनिधियों से बात भी हो चुकी थी. लेकिन उससे पहले ही बुधवार को हिंसक प्रदर्शन हो गए. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि बातचीत के लिए तय तारीख मिलने के बाद हिंसा क्यों हुई और किसने करवाई? प्रदर्शन के दौरान 4 लोगों की जान चली गई, संपत्ति और वाहन जलाए गए उसका जिम्मेदार कौन है?
साजिश के तहत हुई हिंसा
एसपी वैद ने साफ कहा कि यह एक व्यापक साजिश है. 25 तारीख को भी पहले दौर की बातचीत होने वाली थी और इनकी जानकारी भी दी गई थी. उन्होंने सोनम वांगचुक के पुराने भड़काऊ बयानबाजियों को नेपाल की जेन-जी प्रोटेस्ट से प्रेरित बताया है. सोनम ने अरब स्प्रिंग वाले बयान भी दिए हैं. बीजेपी कार्यलय में जिस तरह आगजनी हुई, वह साजिश के तहत लग रहा था. ऐसी साजिश गहरी और खतरनाक रूप ले लेती है. इसलिए, पब्लिक सेफटी एक्ट के तहत हिंसा के मुख्य किरदारों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें-3 Idiots के रियल लाइफ फुंसुक वांगड़ू कौन? लद्दाख में जिनके लिए सड़कों पर उतरे Gen-Z
संबंधित खबरें
'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
38 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
47 mins agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
49 mins ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
1 hr agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
2 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
2 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
2 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines