---विज्ञापन---

देश angle-right

अलर्ट! भयंकर गर्मी की दस्तक; 125 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा, पढ़ें La Nina पर IMD का बड़ा अपडेट

IMD La Nina Prediction: मौसम विभाग ने भयंकर गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की है। 3 महीने भीषण लू चलेगी और लोगों को उमस के साथ तपन वाली गर्मी सहनी पड़ेगी, क्योंक ला नीना के एक्टिव नहीं होने की संभावना है। इसी वजह से इस बार सर्दी के सीजन में बारिश नहीं हुई।

---विज्ञापन---

Severe Heat Wave Warning Alert: मार्च का महीना शुरू होते ही सर्दी का मौसम खत्म हो गया, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से सर्द पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिस वजह से मैदानी राज्यों में सर्द हवाएं चलने से सुबह-शाम मौसम ठंडा है, लेकिन दिन में अच्छी धूप खिलने से गर्मी पड़ रही है। दिल्ली-NCR का तापमान तो 31 डिग्री तक पहुंच चुका है। फरवरी के महीने ने भी इस बार गर्मी का 125 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले 1901 में फरवरी का महीना गर्म रहा था।

1901 के बाद जनवरी का महीना भी 125 साल में तीसरी बार सबसे गर्म रहा। अब गर्मी का सीजन शुरू हो गया है तो वैश्विक मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मार्च से मई तक 3 महीने भयंकर गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की है। साथ ही लोगों को भीषण लू और हीट वेव से बचकर रहने की सलाह भी दी है। गोवा और कोंकण-कर्नाटक के एरिया में तो अभी से लू चलने लगी है, जबकि बाकी देश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, बर्फबारी और सर्द हवाएं देखने का मिल रही हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

सामान्य से ज्यादा रहेगा अधिकतम-न्यूनतम तापमान

IMD के अलर्ट के अनुसार, साल 2025 में पूरे देश में मार्च से मई महीने तक सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से अधिक रहेंगे। हीट वेव के दिनों की संख्या भी इस बार सामान्य से अधिक रहा सकती है। पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्यों, प्रायद्वीपीय भारतत के राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश में हीट वेव के दिन सामान्य रहेंगे, लेकिन बाकी राज्यों में भयंकर लू लोगों को सताएगी और इस बार कई दिन तक लू का असर रहेगा।

मार्च महीना खत्म होते-होते लू चलने लगेगी। उत्तर भारत में गर्मियों में सामान्य अधिकतम तापमान 40 और सामान्य न्यूनतम तापमान 25 रहता है, लेकिन इस बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच सकता है। IMD के मौसम वैज्ञानिक डीएस पाई कहते हैं कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भयंकर हीट वेव रहेगी।

मार्च, अप्रैल, मई में ऐसे रहेगा तापमान

  • उत्तर भारत में मार्च के महीने में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। 8 से 12 दिन हीट वेव का असर रह सकता है।
  • अप्रैल के महीने में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। 10 से 12 दिन तक हीट वेव का असर रह सकता है।
  • मई महीने में अधिकतम तापमान 49 डिग्री तक जा सकता है और 8 से 12 दिन तक हीट वेव का असर रह सकता है।
First published on: Mar 04, 2025 01:36 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola