हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एल मुरुगन ने छोड़ा मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद, राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा

एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राइटिंग में अपना इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने पद छोड़ने की वजह लिखते हुए कहा कि वो अब तमिलनाडू में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं.

विज्ञापन
BJP) को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं एल. मुरुगन. (Photo: ANI)

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सूचना-प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. केंद्रीय मंदी का पद छोड़ने के अलावा एल. मुरुगन ने राज्यसभा से भी इस्तीफा दे दिया है. एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राइटिंग में अपना इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने पद छोड़ने की वजह लिखते हुए कहा कि वो अब तमिलनाडू में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं.

‘तमिलनाडु जाने की इच्छा जाहिर की’

पीएम मोदी को इस्तीफा सौंपने के बाद एएनआई से बात करते हुए बीजेपी नेता एल. मुरुगन ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर तमिलनाडु जाने की अपनी इच्छा जाहिर की है. मैं राज्य में अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहता हूं और 2029 के चुनावों के लिए जमीन तैयार करना चाहता हूं. हमारे प्रधानमंत्री ने हमेशा तमिल गौरव को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है… दो दिन पहले, हमारे माननीय प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु का दौरा भी किया था. मैंने उनके प्रति लोगों का उत्साह, प्यार और स्नेह देखा. इसलिए, मुझे लगा कि मुझे वहां जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए और ज्यादा काम करना चाहिए. मैंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे मुझे मेरी मंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करें और पार्टी को मजबूत करने के लिए मुझे राज्य भेजें.’

कब शुरू हुआ था एल मुरुगन का राजनीतिक करियर

एल. मुरुगन ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी. उन्होंने बताया कि वह किसी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक नहीं रखते हैं और उनका बचपन बेहद साधारण आर्थिक परिस्थितियों में बीता. उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करने के साथ पशुपालन का काम भी करते थे और आज भी तमिलनाडु के कोनूर गांव में सादा जीवन व्यतीत कर रहे हैं. मुरुगन के मुताबिक, उनके माता-पिता ने कभी कल्पना नहीं की थी कि उनका बेटा एक दिन केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में सेवाएं देगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन, संघर्ष में सभी साथ’, INDIA ब्लॉक की मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान

उन्होंने महाकवि सुब्रमण्यम भारती, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित होकर छात्र जीवन में राजनीति की राह चुनी. ABVP और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में करीब तीन दशक के अपने सफर के दौरान उन्होंने ‘राष्ट्र प्रथम, पार्टी दूसरे और स्वयं सबसे अंत में’ के सिद्धांत को अपना मूल मंत्र बताया. मुरुगन पहली बार 2021 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. इसके बाद 2024 में वह दूसरी बार उच्च सदन पहुंचे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola