RIL: रिलायंस इंडस्ट्रीज के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बने केवी कामथ, 5 साल तक इस पद पर करेंगे काम

KV Kamath

KV Kamath: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने केवी कामथ (KV Kamath) को अगले पांच साल के लिए कंपनी का स्वतंत्र निदेशक ( Independent Director) नियुक्त किया है। दिग्गज बैंकर केवी कामथ को रिलायंस स्ट्रैजिक इन्‍वेस्टमेंट लिमिटेड (RSIL) का नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन भी बनाया गया है। बैंकर केवी कामथ फिलहाल नेशनल बैंक फॉर फाइनैंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट के चेयरमैन हैं।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1588753482919870464

एक प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी गई है कि RSIL का नाम जल्द ही जियो फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) में शामिल कर लिया जाएगा। पिछले महीने जानकारी दी गई थी कि कंपनी फाइनैंशियल सर्विसेज बिजनेस को जियो फाइनैंशियल सर्विसेज ( Jio Financial Services) कंपनी के नाम से डिमर्ज करेगी और स्टॉक एक्सचेंज पर इसकी लिस्टिंग भी कराएगी। जानकारी दी गई है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर्स को रिलायंस के शेयर के बदले जियो फाइनैंशियल सर्विसेज का शेयर मिलेगा।

डीमर्ज के बाद कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज पर होगी लिस्टिंग

जानकारी के मुताबिक, डीमर्जर के बाद नए नाम जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के साथ कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होगी। फिलहाल, RSIL रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी और नॉन डिपाजिट नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है।

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर बाजार में मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस का मार्केट कैप 17.54 लाख करोड़ रुपये है।

कौन हैं केवी कामथ

केवी कामथ ICICI बैंक के नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के साथ फाउंडर CEO भी रह चुके हैं और वे 30 अप्रैल 2009 को वे रिटायर हुए थे। नारायणमूर्ति के 2011 में चेयरमैन पद से हटने के बाद कामथ इंफोसिस के चेयरमैन बने थे और 2015 तक इस पद पर रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ