हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Khushbu Sundar: BJP नेता और NCW की सदस्य बोलीं- 8 साल की उम्र में मेरे पिता ने किया था मेरा यौन शोषण

विज्ञापन

Khushbu Sundar: भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की सदस्य खुशबू सुंदर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। खुशबू सुंदर ने कहा कि जब मैं आठ साल की थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन शोषण किया था। बता दें कि चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली खुशबू फिल्म ‘कलियुग पांडवुलु’ से हीरोइन बनीं थीं।

कलियुग पांडवुलु के बाद खुशबू सुंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्टार बनकर उभरीं। फिल्म इंडस्ट्रीज से संन्यास लेने के बाद उन्होंने सहायक अभिनेता के रूप में अपनी दूसरी पारी शुरू की थी। दूसरी पारी में भी वे अच्छी भूमिकाएं कर रही हैं। इसी बीच खुशबू ने हाल ही में महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर प्रतिक्रिया दी है। उसने अपने बचपन के यौन शोषण के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया।

खुशबू सुंदर ने कहा कि जब मैं 8 साल की थीं तब मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था। 15 साल की उम्र तक पिता के ख़िलाफ़ बोलने की हिम्मत नहीं थी। मेरी मां मेरे पिता को ‘देवता’ मानती थी। उन्होंने कहा कि ये बात उन्होंने अपनी मां को शुरुआत में ही बताना चाही थी लेकिन उन्हें डर था कि उनकी मां उन पर विश्वास नहीं करेंगी। यौन उत्पीड़न पर खुशबू सुंदर का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल है।

तमिल डायरेक्टर से की थी शादी

मुंबई में एक मुस्लिम परिवार में जन्मी खुशबू की बचपन से ही अभिनय में रुचि थी। खुशबू ने तमिल डायरेक्टर और एक्टर सी. सुंदर से शादी की है। उन्होंने 2010 में DMK में शामिल होकर अपनी राजनीतिक शुरुआत की, लेकिन बाद में कांग्रेस में चली गईं और पार्टी की प्रवक्ता बन गईं। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गईं और 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में लड़ीं, लेकिन डीएमके के एन एझिलन से हार गईं। खुशबू सुंदर ने हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें