Kupwara Encounter: माछिल सेक्टर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ कर रहे 4 आतंकियों को किया ढेर

encounter in jammu and kashmir, kupwara encounter, encounter news, terrorists encounter kupwara

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा के माछिल इलाके में एलओसी पर सेना के साथ मुठभेड़ में घुसपैठ कर रहे चार आतंकवादी मारे गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक संयुक्त अभियान में सेना और पुलिस ने कुपवाड़ा सेक्टर के माछिल के काला जंगल इलाके में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकी पीओजेके (पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर) से कश्मीर घाटी की ओर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह मुठभेड़ कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब हुई। कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि आतंकवादी पीओके से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। जब आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश करते देखा गया तो मुठभेड़ शुरू हो गई।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते यानी 16 जून को कुपवाड़ा जिले के जुमागुंड इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे।

एलओसी पर जून में सुरक्षाबलों का ये तीसरा ऑपरेशन

जून महीने में नियंत्रण रेखा पर यह तीसरा ऑपरेशन है। उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के करीब सुरक्षा बलों की ओर से किए गए तीन ऑपरेशन में 11 आतंकवादी मारे गए हैं। पहला ऑपरेशन माछिल सेक्टर में किया गया था, जहां दो आतंकवादी मारे गए थे। दूसरा ऑपरेशन कुपवाड़ा में किया गया था, जहां 5 विदेशी आतंकवादी मारे गए थे और आज के ऑपरेशन में ऑपरेशन स्थल से अब तक चार आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं। भारतीय सेना का कहना है कि इलाके में तलाशी अभी भी जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ