नई दिल्ली: बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्यों द्वारा शो को रद्द नहीं करने पर विरोध की धमकी के बाद गुड़गांव में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो को रद्द कर दिया गया है। कामरा को 17 और 18 सितंबर को सेक्टर 29 के स्टूडियो एक्सओ बार में प्रस्तुति देनी थी। 29 अगस्त को बार के पेज पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, बार ने शो के समय और टिकट के विवरण के साथ ‘कुणाल कामरा लाइव’ पोस्टर जारी किया था। ।
अभी पढ़ें – कोई रिस्क नहीं लेना चाहते नीतीश कुमार, छात्रों की मांग पर फटाफट लिए दो बड़े फैसले
विश्व हिंदू परिषद ने गुरुग्राम के उपायुक्त को इस महीने की 17 तारीख को होने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो को रद्द करने के लिए एक पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि वह हिंदू देवताओं पर मजाक उड़ाता है, जिससे जिले में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है। अगर ऐसा नहीं होता है वीएचपी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे।
पत्र में लिखा गया कि कुणाल कामरा के नाम से एक कलाकार 17 सितंबर को सेक्टर 29 गुड़गांव के स्टूडियो एक्सो बार में एक शो का आयोजन कर रहा है। ये व्यक्ति अपने शो में हिंदू देवी वा देवताओ का मज़ाक उड़ता है (यह व्यक्ति अपने शो में हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाता है)। इस संबंध में उनके खिलाफ पहले भी प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
अभी पढ़ें – Weather Update: कई राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट, जानें- अपने यहां के मौसम का हाल
पत्र में लिखा कि इस शो के करन गुड़गांव में तनव उत्पन्न हो सकता है (इस शो के कारण गुड़गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है)। अनुरोध है कि शो को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए, अन्यथा बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पहले चरण का शेड्यूल
7 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
38 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
8 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines