Kumbh Mela 2025 IRCTC Tour Package: हिन्दू धर्म में कुंभ मेले का खास महत्व है। हर 12 साल के अंतराल पर कुंभ मेला लगता है। इस बार 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज में लगेगा। करीब 50 दिनों तक महाकुंभ लगेगा, जो बड़ा खास रहने वाला है। हर साल की तुलना में इस बार अधिक संख्या में श्रद्धालु आएंगे। प्रयागराज में साल 2012 के बाद अब महाकुंभ लगने जा रहा है। शहर में जोर-शोर के साथ तैयारियां चल रही हैं और अगर आपकी भी तैयारी 12 साल बाद लगने वाले महाकुंभ में जाने की है तो इसके लिए भारतीय रेलवे की ओर से भी खास सुविधा प्रदान की जा रही है।
भारतीय रेलवे की ओर से 3000 स्पेशल ट्रेनों के अलावा 13000 से ज्यादा रेलगाड़ियों को चलाया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों के अलावा लोगों को मेला स्थल पर भी सुविधा मिल सकेगी। जनरल टिकट के अलावा यात्री चाहें तो IRCTC के पैकेज को भी खरीद सकते हैं। आईआरटीसी की टेंट सिटी के तहत महाकुंभ पैकेज ऑफर किया जा रहा है, आइए इसके टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
शानदार जगह पर रहने का इंतजाम
महाकुंभ मेला में 5 स्टार होटल नहीं टेंट देखने को मिलते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में भी लग्जरी टेंट शामिल होगा। अलग-अलग कीमत और बेड के साथ पैकेज की कीमत भी अलग-अलग है। रहने और खाने की सुविधा सभी कीमत के पैकेज में शामिल है।
महाकुंभ पैकेज की कीमत
IRCTC के महाकुंभ पैकेज में रहने के साथ ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा दी जाएगी। 10 जनवरी 2025 से यात्रा शुरू होगी। पैकेज की कीमत की बात करें तो सिंगल, डबल और एक्स्ट्रा बेड के अलावा लग्जरी सर्विस के साथ महाकुंभ पैकेज की कीमत भी अलग अलग है। सिंगल बेड के साथ डीलक्स के लिए 11,500 रुपये है। प्रीमियम के लिए 16,252 रुपये है। अगर शाही स्नान वाले दिन जाना है तो इसके लिए पैकेज की कीमत अधिक है। सिंगल बेड के लिए इस दिन डीलक्स पैकेज की कीमत 17,350 रुपये और प्रीमियम के लिए 22,985 रुपये है।
डबल बेड के लिए भी शाही स्नान वाले दिन और अन्य दिनों के लिए पैकेज की कीमत अलग अलग है। डीलक्स के लिए 13,990 रुपये और प्रीमियम की कीमत 19990 रुपये है। जबकि शाही स्नान वाले दिन के लिए कीमत 22,490 और 32490 रुपये है। एक्स्ट्रा बेड के लिए सबसे कम कीमत 5,200 और 7,300 रुपये है। शाही स्नान के दिन डिलक्स की कीमत 8,250 रुपये और प्रीमियम की कीमत 11,750 रुपये है। इस लिंक के माध्यम से आप पैकेज (IRCTC Mahakumbh Package) के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Garbage Cafe: भारत का पहला रेस्टोरेंट… प्लास्टिक कूड़ा लाने पर देता है मुफ्त में पेट भर खाना!
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
1 hr ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
4 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
6 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
6 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
8 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
9 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines