कुमार विश्वास ने भारत-पाक में बढ़ते तनाव के बीच किया ट्वीट, 2016 की दिलाई याद

Kumar Vishwas: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मशहूर कवि कुमार विश्वास ने न्यूज चैनल्स, सोशल मीडिया के कंटेंट क्रिएटर्स और आम जनता से अपील की है कि वे बिना पुष्टि वाली या अफवाहों को न फैलाएं। उन्होंने देश के लोगों से इस मुश्किल वक्त में एकजुट रहने, शांति बनाए रखने और जिम्मेदारी से व्यवहार करने की गुजारिश की है।

kumar vishwas

Kumar Vishwas: कुमार विश्वास ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी की तारीफ की। इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें नष्ट किया। उन्होंने कहा, ‘मैं न्यूज चैनलों और कंटेंट क्रिएटर्स से कहता हूं, हमने आपके साथ होली, दीवाली, नया साल मनाया। आपने टीआरपी और लाइक्स कमाए, लेकिन खबर या पोस्ट डालते समय सोचें कि इसका देश की एकता पर क्या असर होगा? क्या कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है? जनता से भी मेरी विनती है कि ऐसी खबरें न फैलाएं जिनका कोई पक्का सबूत न हो।’

विज्ञापन

2016 की दिलाई याद

कुमार विश्वास ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया, जब कुछ लोग सेना से सबूत मांग रहे थे। पाकिस्तान ने इसका गलत इस्तेमाल कर दुनिया के सामने भारत की छवि खराब करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ‘उस समय कुछ लोगों ने सेना पर सवाल उठाए, जिससे देश को नुकसान हुआ। हमें हर हाल में सेना के साथ खड़ा होना चाहिए। सिर्फ सरकार, भारतीय सेना और ADGPI की आधिकारिक खबरों पर भरोसा करें। आम लोग भी ऐसी खबरें न शेयर करें जिनकी सच्चाई पक्की न हो।’

विज्ञापन

जिम्मेदारी से करें काम

कुमार विश्वास ने यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट डालने वालों से कहा कि वे लाइक्स और व्यूज के चक्कर में बिना पुष्टि की खबरें न फैलाएं। इसके साथ ही जनता से भी अपील की है कि वे व्हाट्सएप या अन्य जगहों पर ऐसी खबरें शेयर करने से बचें। ‘भारतीय सेना और सरकार जो जानकारी देगी, वही सही है। उसी को मानें और आगे बढ़ाएं।’

एकता बनाए रखें

कुमार विश्वास ने देशवासियों से सरकार के नियमों का पालन करने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘हमें भूल जाना चाहिए कि हम किस जाति, धर्म या पार्टी से हैं। अगर किसी को जरूरत हो तो दवाइयां, खाना या कोई और मदद पहुंचाएं। इस मुश्किल वक्त में हमें एक परिवार की तरह साथ रहना है। न कोई अफवाह फैलाएं, न किसी की गलत बात का समर्थन करें।’

विज्ञापन

सेना को दी बधाई

भारतीय सेना ने 8 और 9 मई की रात को जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा (LoC) और पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के ड्रोन हमलों और युद्धविराम तोड़ने की कोशिशों को नाकाम कर दिया। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों को खत्म किया। इस कामयाबी पर कुमार विश्वास ने सेना को बधाई दी और लोगों से उनका हौसला बढ़ाने को कहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ