Kulgam Terrorist Encounter Update: जम्मू कश्मीर में आतंकियों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें हिजबुल के 4 आतंकी ढेर हो गए हैं। हालांकि आतंकियों से जुड़ा एक नया खुलासा सामने आया है। कुलगाम में पकड़े गए चारो आतंकी एक घर में छिपे थे। आतंकियों ने अलमारी के अंदर छोटा सा बंकर बनाया था। जिसका वीडियो सुरक्षा बलों ने शेयर किया है।
वार्डरोब के पीछे बनाया बंकर
सुरक्षा बलों को शक है कि कई स्थानीय लोग भी आतंकियों को छिपाने में मदद करते हैं। इसका जीता जागता सबूत वीडियो में देखा जा सकता है। घर में बनी वार्डरोब के पीछे बंकर बना है। जिसमें आतंकी छिप कर बैठे हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुरक्षा बल बंकर की छानबीन कर रहे हैं। ये घर एक स्थानीय निवासी का है। घर के एक कमरे में वार्डरोब मौजूद है। वार्डरोब का दराज खींचने पर पता चला कि इसके पीछे कंक्रीट का बंकर बना है।
आतंकियों की थी बड़ी साजिश
आर्मी के इस ऑपरेशन में दो सुरक्षा बल भी शहीद हो गए। वहीं दो अलग-अलग जगह पर हुए एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कुल 6 आतंकी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन के बारे में बात करते हुए जम्मू कश्मीर के डीजीपी आर.आर स्वैन के अनुसार कुलगाम में छिपे ये आतंकी कोई बड़ी साजिश रच रहे थे, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है।
सुरक्षा बलों ने मार गिराए 6 आतंकी
बता दें कि जम्मू कश्मीर में हुए पहले एनकाउंटर में दो आतंकियों को मारा गया। इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया। दूसरा एनकाउंटर कुलगाम के चिनिगम में हुआ, जहां चार आतंकियों को ढेर किया गया। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक और जवान की शहादत हो गई। 2 एनकाउंटर में मारे गए 6 आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन के थे। कुलगाम में मारे गए आतंकियों की पहचान यावार बशीर धर, जहीद अहमद धर, तौहीद अहमद और शकील अहमद वाणी के रूप में की गई है।
अमरनाथ यात्रा को बना सकते हैं निशाना
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा शुरू है। 19 जुलाई तक चलने वाली ये यात्रा कई बार आतंकियों के निशाने पर रह चुकी है। पिछले दिनों भी खबरें सामने आई थी कि सरहद पार पाकिस्तान में अमरनाथ यात्रा को लेकर साजिश चल रही है। हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा अमरनाथ यात्रा में आए श्रद्धालुओं को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि सुरक्षाबल भी आतंकियों के मनसूबों को नाकाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा चाकचौबंद की गई है और हर सड़क पर जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines