हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kulgam Encounter: 5 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल; कुलगाम में भीषण मुठभेड़ और ताबड़तोड़ फायरिंग

Kulgam Terrorist Encounter: आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर किए गए हैं और आतंकियों की ओर से हुई फायरिंग में सेना के 2 जवान भी घायल हुए हैं। खबर लिखे जाने तक इलाके में दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी है।

विज्ञापन
मुखबिरों ने गांव में आतंकियों के छिपे होने की खबर सुरक्षाबलों को दी थी।

Kulgam Terrorist Encounter: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच आज सुबह भीषण मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर कुलगाम जिले के बेहिबाग इलाके के कद्देर गांव में हुई, जिसमें दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। सुरक्षा बलों ने अब तक 5 आतंकी ढेर कर दिए हैं। वहीं फायरिंग में सेना के 2 जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है। मुखबिर से मिली सूचना पर सुरक्षा बलों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आज सुबह इलाके को घेरा था।

सुरक्षा बलों ने आतंकियों को ललकारा और सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने आतंकियों को ढेर कर दिया। मुखबिर ने इलाकें में कई आतंकियों के छिपे होने की खबर दी थी। आज मुठभेड़ से पहले बीते दिन सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले में LOC के पास जंगल से हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की खेप बरामद की थी और आतंकी हमला होने का खतरा जताया था। इसके बाद से पूरे राज्य में सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया था।

 

अक्टूबर-नवंबर में भी मारे गए थे आतंकी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज कुलगाम में हुई मुठभेड़ दिसंबर महीने में हुई पहली मुठभेड़ है। इससे पहले नवंबर में 8 और अक्टूबर के महीने में 3 आतंकी भी सुरक्षा बलों ने ढेर किए थे। नवंबर महीने में 10 दिन में 9 बार आतंकियों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई थी। 28 अक्टूबर को अखनूर इलाके में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकी मार गिराए थे। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ था। सेना के वाहन को घेरकर आतंकियों ने फायरिंग की थी, जिसमें सेना के जवान घायल हुए थे। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आतंकियों ने फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों और पुलिस ने मिलकर उन्हें मार गिराया। पिछले काफी समय से जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ हो रही है। आतंकी हमले भी हो चुके हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola