नई दिल्ली: आदमपुर से पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। गुरुवार सुबह दिल्ली स्थित बीजेपी के दफ्तार में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। कुलदीप बिश्नोई ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा ज्वाइन करेंगे। उन्होंने बुधवार को अपने विधायक के पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उनके पुत्र भव्य बिश्नोई, मां जसमा देवी व पत्नी रेणुका बिश्नोई ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र हैं कुलदीप
बता दें कि कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे भजनलाल के पुत्र हैं। वे इससे पहले भिवानी से सांसद भी रहे लेकिन उन्हें कभी भी सत्ता में शामिल होने का मौका नहीं मिला। हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनावों में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेंस ने उन्हें सभी पदों से हटा दिया था। जिसके बाद से कुलदीप बिश्नोई ने बीजेपी नेताओं के साथ खुलकर मुलाकातों का सिलसिला शुरू कर दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।
कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहा हूं – कुलदीप बिश्नोई
कुलदीप बिश्नोई ने 3 अगस्त 2022 को आदमपुर में समर्थकों के बीच एक विशाल रैली में कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान किया था। उन्होंने इसे लेकर एक ट्विट भी किया था। इसमें लिखा था कि वे कांग्रेस में घुटन और स्तंभित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि कांग्रेस अब सिद्धांतों से भटक गई है। चाटुकारों की पार्टी बनकर रह गई है। ऐसे लोग पार्टी को चला रहे हैं, जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़े। उन्होंने लिखा था कि एक युवा नेता होने के नाते, जिसने हाल ही में अपनी सार्वजनिक सेवा की यात्रा शुरू की है, मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से बेहद निराशा महसूस करता हूं।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
6 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
7 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
8 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
9 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
10 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines