Kulbhushan Jadhav Kidnapper Mufti Shah Mir Death Inside Story: बीती रात पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई। भारतीय नौसेना के रिटायर्ड ऑफिसर कुलभूषण जाधव को किडनैप करने वाले मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की है, जहां कुछ लोगों ने मुफ्ती शाह को मौत के घाट उतार दिया।
कैसे हुई मीर की हत्या?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुफ्ती शाह मीर बलूचिस्तान के तुर्बत में मौजूद था। शनिवार की शाम वो मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। शाह मीर जैसे ही नमाज पढ़कर मंदिर से बाहर निकला, कुछ बंदूकधारियों ने उसे गोलियों से भून डाला। इस घटना के बाद मस्जिद के आसपास हड़कंप मच गया। शाह मीर को गोली मारने वाले आरोपी बाइक से फरार हो गए। शाह मीर को आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- फिल्मों और शादी को लेकर क्या बोलीं हर्षा रिछारिया? महाकुंभ में वायरल होने से क्या असर
कौन था मुफ्ती शाह मीर?
मुफ्ती शाह मीर, जमीयत उलमा-ए-इस्लाम नाम की एक कट्टरपंथी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा था। हालांकि इसके अलावा वो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए भी काम करता था। शाह मीर बलूचिस्तान की खुफिया जानकारी ISI तक पहुंचाता था। इसके अलावा वो मानव तस्करी, हथियार और नशीली दवाओं की तस्करी में भी शामिल था।
क्यों हुई मुफ्ती शाह मीर की हत्या?
मुफ्ती शाह मीर की हत्या के पीछे 2 तरह की थ्योरी सामने आ रही है। पहली थ्योरी की मानें तो ISI ने ही मीर का कत्ल करवाया है। ISI कुलभूषण जाधव के किडनैपर को मारकर सारे सबूत नष्ट करना चाहती थी। वहीं दूसरी थ्योरी की मानें तो शाह मीर की हत्या के पीछे बलूचिस्तान के विद्रोही गुटों का हाथ हो सकता है, क्योंकि उन्हें शक हो गया था कि मीर उनकी जानकारी ISI तक पहुंचाता है।
कुलभूषण जाधव केस
बता दें कि भारतीय नौसेना के रिटायर्ड ऑफिसर कुलभूषण जाधव बिजनेस के सिलसिले में ईरान गए थे। मार्च 2016 में कुछ लोगों ने उन्हें किडनैप कर लिया और उन्हें पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया। पाकिस्तानी सेना ने कुलभूषण जाधव को भारत का खुफिया एजेंट बताते हुए गिरफ्तार कर लिया। पाक सेना ने दावा किया कि उन्होंने कुलभूषण जाधव को जासूसी करते हुए पकड़ा है। पाकिस्तान की अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुना दी। हालांकि भारत ने पाकिस्तान के इस फैसले को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में चेतावनी दी और फांसी के फैसले को टाल दिया गया।
यह भी पढ़ें- 1996 में आज के दिन ही भारत ने उड़ाए थे पाकिस्तान के छक्के, जीता था World Cup मैच
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines