देश में जन्माष्टमी पर्व की धूम, जेल की तरह सजी श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बांके बिहारी पहनेंगे कैदियों के हाथों से बनी पोशाक

Krishna Janmashtami today Celebration Updates

मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर

विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2023 today Celebration Updates: देश आज जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मना रहा है। लोग कृष्ण मंदिरों में दर्शन के लिए कतारों में खड़े हैं। वहीं भगवान कृष्ण से जुड़े मंदिर आज रोशनी से नहाए हुए हैं। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर भी दुल्हन की तरह सजा है। वहीं मंदिर के गर्भगृह को जेल की तरह सजाया गया है। वृंदावन में बांके बिहारी बंदियों की बनाई पोशाक पहनेंगे। आज सुबह यूपी के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति वृंदावन पहुंचे और मंदिर प्रशासन को कैदियों के हाथों से बनी पोशाक सौंपी।

विज्ञापन

बांके बिहारी पहनेंगे कैदियों के हाथों से बनी पोशाक

कैदियाें ने इस विशेष पोशाक को 15 दिन में तैयार किया है। यह पोशाक रेशम के धागे से बनी है। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र में कई जगहों पर दही-हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता भी हो रही है। मुबंई के ठाणे में दही-हांडी उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की झांकी निकाली।

इस साल 2 दिन मनाई गई जन्माष्टमी

बता दें कि इस साल 2 दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। देश के कई शहरों में बुधवार को यह पर्व मनाया गया। लोगों ने रात 12 बजे मंदिरों और घरों में भगवान कृष्ण की पूजा की। हालांकि मथुरा समेत देश के बड़े मंदिरों में आज ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इनमें मथुरा का कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, वृंदावन का बांके बिहार मंदिर और द्वारका का द्वारकाधीश मंदिर शामिल हैं।

विज्ञापन

तस्वीरों में देखें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का सेलिब्रेशन

विज्ञापन

गुजरात के द्वारका में स्थित द्वारकाधीश मंदिर में की जा रही पूजा।

विज्ञापन

उत्तराखंड स्थित ब्रदीनाथ धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

विज्ञापन

रोशनी से नहाया मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर।

विज्ञापन

आगरा में जन्माष्टमी के मौके पर निकाली गई झांकी का एक दृश्य।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ