नबन्ना मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को बीजेपी ने बताया बर्बरता, 28 अगस्त को बंगाल बंद का ऐलान

Kolkata Nabanna March live Updates: नबन्ना मार्च में प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए पुलिस वॉटर कैनन का प्रयोग किया है। हावड़ा के संतरागाछी स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं। बैरिकेड्स को घसीट कर रास्ता बना लिया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। नबन्ना मार्च पर लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए NEWS24 के साथ – स्वागत है आपका

नबन्ना मार्च में पूरा कोलकाता उमड़ पड़ा है।

नबन्ना मार्च में पूरा कोलकाता उमड़ पड़ा है।

Kolkata Nabanna March live Updates: कोलकाता रेप और मर्डर केस के खिलाफ छात्रों का कॉलेज स्क्वॉयर से नबन्ना मार्च शुरू हो गया है। कोलकाता की सड़कों पर हजारों छात्र मुख्यमंत्री सचिवालय नबन्ना के लिए मार्च कर रहे हैं। उनके हाथों में बैनर और पोस्टर हैं तो छात्र लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। ममता सरकार ने मार्च को अवैध बताते हुए हावड़ा ब्रिज बंद कर दिया गया है। पुलिस ने 19 जगहों पर बैरिकेडिंग कर रखी है। मार्च को रोकने के लिए 6 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। आपको बता दें की नबन्ना पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय है, जहां से राज्य सरकार काम करती है। इस विरोध प्रदर्शन में छात्र संगठन सचिवालय तक विरोध मार्च निकालेंगे। नबन्ना मार्च पर लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए NEWS24 के साथ – स्वागत है आपका

विज्ञापन

LIVE UPDATES

कोलकाता केस में 28 अगस्त को बीजेपी ने किया बंगाल बंद का ऐलान

कोलकाता महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में बीजेपी ने 28 अगस्त को बंगाल बंद करने का ऐलान किया है। वहीं, बीजेपी ने नबन्ना मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को बर्बरता बताया है। बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल ने बंद के खिलाफ सभी सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर आने के निर्देश जारी किए हैं।

कोलकाता केस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बोले-पुलिस कर रही बर्बरता

कोलकाता केस में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोलकाता से आ रही पुलिस की बर्बरता की तस्वीरें हर उस व्यक्ति को गुस्सा दिलाती हैं जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों को महत्व देता है। उन्होंने आगे X पर किए अपनी पोस्ट में कहा कि 'दीदी' के पश्चिम बंगाल में रेप करने वालों और अपराधियों की मदद करना सम्मान की बात है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए बोलना अपराध है।

प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया

कोलकाता रेप और मर्डर के मामले में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हावड़ा ब्रिज के पास वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले

कोलकाता रेप और मर्डर केस में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले चलाए। फोर्ट विलियम के पास पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने हैं। बता दें आज सुबह से इस मामले में प्रदर्शन चल रहा है।

कोलकाता केस को मजबूती से उठाया जाएगाः बीजेपी

दिल्ली: कोलकाता के RG कर अस्पताल रेप-मर्डर मामले पर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "अगर देश में कोई तानाशाह है तो वो तानाशाह ममता बनर्जी हैं...सच सामने आना चाहिए, जांच एजेंसी CBI को ममता बनर्जी और पुलिस कमिश्नर का पॉलीग्राफ टेस्ट करना चाहिए। सच को दबाया नहीं जा सकता और सबसे बड़ी बात ये है कि जब तक ये लोग अपने पदों पर हैं और छात्रों को कुचल रहे हैं, संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा जैसा कि आज उठाया गया है..."

नबन्ना मार्चः धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी, ममता के खिलाफ नारेबाजी

कोलकाता के महात्मा गांधी रोड पर प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे और ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत के खिलाफ छात्रों ने नबन्ना मार्च निकाला है।

पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। ये प्रदर्शनकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले में नबन्ना मार्च निकाल रहे थे।

इस्तीफा दें ममता, CM का हो पॉलीग्राफ टेस्टः बीजेपी

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि ममता बनर्जी और पुलिस कमिश्नर का पॉलीग्राफ टेस्ट होना चाहिए। बीजेपी ने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए ममता बनर्जी का इस्तीफा होना चाहिए और पुलिस कमिश्नर को इस्तीफा देना चाहिए। भाटिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो रहा है, वह तानाशाही है। डॉक्टर केस में ममता बनर्जी आरोपियों के साथ खड़ी हैं।

नबन्ना मार्चः बीजेपी बोली- देश में कोई तानाशाह है तो ममता बनर्जी

नबन्ना मार्च पर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ममता बनर्जी को तानाशाह करार दिया है। बीजेपी ने कहा है कि असली तानाशाही बंगाल में चल रही है।

कोलकाता में चार युवाओं के गायब होने के मामले पर बंगाल पुलिस का बयान

कोलकाता में चार युवाओं के गायब होने के मामले पर बंगाल पुलिस का बयान, पुलिस ने कहा कि कोई मिसिंग नहीं था। कुछ नेता अफवाह फैला रहे हैं कि चार स्टूडेंट्स गायब हैं। लेकिन कोई गायब नहीं है। पुलिस ने कहा कि चारों लड़कों को पब्लिक की सुरक्षा को देखते हुए गिरफ्तार किया गया है। ये चारों नबन्ना अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने की प्लानिंग कर रहे थे।

नबन्ना मार्चः CM ममता बनर्जी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

कोलकाता केस में छात्रों के नबन्ना मार्च को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर कालीघाट सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। वहीं लखनऊ में कोलकाता मामले को लेकर बीजेपी नेता अपर्णा यादव हजरतगंज की गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर रही हैं।

हावड़ा ब्रिज पर दागे आंसू गैस के गोले

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं। आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हैवानगी की घटना के विरोध में छात्रों ने नबन्ना चलो मार्च का आयोजन किया है।

नबन्ना मार्चः प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

नबन्ना मार्च में प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए पुलिस वॉटर कैनन का प्रयोग किया है। हावड़ा ब्रिज पर पुलिस ने जबरदस्त तरीके से वॉटर कैनन का प्रयोग किया है। प्रदर्शनकारियों के साथ स्थिति बिगड़ती दिख रही है।

नबन्ना मार्चः प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

हावड़ा के संतरागाछी स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं। बैरिकेड्स को घसीट कर रास्ता बना लिया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं।

नबन्ना मार्चः पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, संतरागांछी में तोड़ा बैरिकेड

पश्चिम बंगालः प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड पर चढ़े। इस बीच पुलिस कर्मियों के साथ हुई भिड़ंत। हावड़ा के संतरागाछी स्टेशन पर बैरिकेड तोड़ा। कोलकाता रेप केस में इंसाफ की मांग को लेकर छात्रों ने निकाला है नबन्ना मार्च

कोलकाता में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े

कोलकाता में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए हैं। पुलिस वालों पर पथराव की खबर है। हालांकि पुलिस ने जबरदस्त घेराबंदी कर रखी है।

नबन्ना अभियान में उमड़े छात्र

कोलकाता में नबन्ना अभियान में सड़कों पर उतरे छात्र और आम नागरिक, आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के खिलाफ छात्रों ने नबन्ना मार्च निकाला है।

नबन्ना मार्चः पुलिस ने की किलेबंदी

नबन्ना मार्च के मद्देनजर कोलकाता-हावड़ा में कड़े बंदोबस्त, हावड़ा मैदान, संतरागाछी, फोरशोर रोड, मंदिरतला इलाकों में बड़े बैरिकेडिंग के साथ पुलिस, RAF और लड़ाकू बल रहेंगे तैनात, वॉटर कैनन और ड्रोन की भी व्यवस्था है। अभियान के मद्देनजर कोलकाता पुलिस की 6 हजार से ज्यादा पुलिस रहेंगे तैनात। इसके साथ ही 26 डीसी रैंक के अधिकारी रहेंगे मौजूद। सुबह 8 बजे से ही पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। 19 जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ