कोलकाता में रेप की दो घटनाओं के बाद ऐसी ही एक घटना कर्नाटक के बेंगलुरु में भी सामने आई है। यहां एक कॉलेज के दो लेक्चरर समेत 3 लोगों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दोनों लेक्चरर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
तीनों आरोपियों ने बारी-बारी किया रेप
बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में कॉलेज के फिजिक्स लेक्चरर नरेंद्र, बायोलॉजी लेक्चरर संदीप और अनूप को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ही आरोपियों ने छात्रा से बारी-बारी कर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। छात्रा का आरोप है कि आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी की धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
नोट्स के बहाने छात्रा से की थी दोस्ती
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह बेंगलुरु के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करती है। फिजिक्स लेक्चरर नरेंद्र ने छात्रा से नोट्स के बहाने ने संपर्क किया था। इसके बाद आरोपी उसके साथ मैसेज और फोन करने लगा। जिससे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच नरेंद्र ने उसे कमरे पर बुलाया और उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद नरेंद्र, संदीप और अनूप ने बारी-बारी कर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी भी दी।
पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों लेक्चरर और उनके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
6 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
9 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
10 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
11 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
12 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines