Sandip Ghosh Arrest : पूरे देश में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस केस में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष से पूछताछ की गई और फिर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। अब सीबीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया।
संदीप घोष का दो बार हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट
सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष से 15 दिनों से ज्यादा पूछताछ की। फिर सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में केस दर्ज किया। उनका दो बार पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया गया। अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने डॉ. संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया। अब टीम उन्हें अपनी कार में बैठाकर सीजीओ कॉम्प्लेक्स से कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआई दफ्तर ले जा रही है।
यह भी पढे़ं : Kolkata Case : ‘ट्रेनी डॉक्टर का परिवार हाउस अरेस्ट’, कांग्रेस नेता का दावा- पुलिस ने दिया था पैसों का लालच
पूर्व प्रिंसिपल पर क्या लगा आरोप?
डॉ. संदीप घोष पर आरोप है कि उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताएं की हैं। इस मामले में जांच एजेंसी की टीम कॉलेज और अस्पताल भी गई और जांच पड़ताल की थी। सीबीआई ने उनके खिलाफ धारा 420 और धारा 7 के तहत केस दर्ज किया है।
यह भी पढे़ं : 30 मिनट! पूर्व प्रिंसिपल को देर से क्यों मिली जानकारी? कोलकाता केस की ये गुत्थी सुलझाने में जुटी CBI
कोलकाता रेप-मर्डर केस में हो रही पूछताछ
पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार के साथ ही डॉक्टर रेप-मर्डर केस में पूछताछ की जा रही है। एजेंसी यह पता लगा रही है कि कहीं रेप-मर्डर केस को संदीप घोष दबाने की कोशिश तो नहीं कर रहे थे। साथ ही उन्हें इस घटना की जानकारी कब मिली और उसके बाद उन्होंने कब पुलिस को इसकी सूचना दी। ऐसे कई सवाल पूर्व प्रिंसिपल से पूछे गए और आगे भी पूछे जाएंगे।
संबंधित खबरें
Video: 12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM चली मां, सड़क खराब तो गांव नहीं पहुंची एंबुलेंस
25 secs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
30 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
7 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
15 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines