Kolkata RG Kar Medical College Case: आज एक तरफ पूरा देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है, तो दूसरी तरफ आरजी कर कॉलेज रेप पीड़िता के परिवार के लिए ये वही दिन है जब वह खून के आंसू रोए थे। 9 अगस्त 2024 को ही एक ट्रेनी डॉक्टर अभया का आरजी कर कॉलेज में बलात्कर किया गया था। उस समय पूरे देश में इस केस को लेकर आक्रोश की माहौल था। भारी संख्या में लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए उतरे थे। लेकिन आज भी अभया के माता-पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। इस कांड का एक साल पूरा होने पर नबन्ना अभियान का ऐलान किया गया है।
RG कर कॉलेज कांड को एक साल पूरा
2024 में रक्षाबंधन से कुछ ही दिन पहले RG कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर का रेप हुआ। यह वारदात आज ही के दिन 9 अगस्त 2024 को हुई थी। 31 साल की अभया का शव कॉलेज के सेमिनार हॉल से मिला था। इसकी शुरुआती जांच हुई, तो पता चला कि पीड़िता के साथ रेप हुआ है। इसके सामने आने के बाद देश में आक्रोश का माहौल था, मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने ये केस CBI को सौंप दिया। उस दौरा CBI की जांच पर भी कई सवाल उठे थे।
ये भी पढ़ें: ‘आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना में TMC के 3 नेताओं की भूमिका’, केंद्रीय मंत्री ने CM पर साथा निशाना
नबन्ना अभियान का ऐलान
इस मामले को आज राखी वाले दिन ही एक साल पूरा हुआ है। इस दौरान, नबन्ना अभियान का ऐलान किया गया है। इसको देखते हुए हावड़ा में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इस मार्च में पीड़िता के परिजनों के साथ छात्र संगठन और BJP के लोग शामिल होंगे। इसको देखते हुए मौके पर दंगा न हो, इसको देखते हुए दंगा कंट्रोल करने के लिए गाड़ियां भी तैनात कर दी गई हैं।
प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता अशोक डिंडा ने कहा कि ‘वो दिन दूर नहीं जब हमें पुलिस को भी पीटना पड़ेगा। उनकी खूब पिटाई होगी। एक बार भाजपा ऊपर से निर्देश दे दे, तो हम पुलिस को इतना पीटेंगे कि उन्हें ममता बनर्जी के पीछे छिपना पड़ेगा।’
ये भी पढ़ें: आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में संजय रॉय दोषी करार, सोमवार को सुनाई जाएगी सजा
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
1 hr agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
1 hr agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
1 hr agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
3 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
5 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
5 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
5 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
6 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines