Female Doctor Misdeed-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दरिंदगी मामले में सीबीआई ने विशेष कोर्ट सियालदह में अपना पक्ष रखा। सीबीआई ने दावा किया कि महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप नहीं हुआ था। सीबीआई को इससे संबंधित सबूत नहीं मिले हैं। अभी मामले की जांच हो रही है। वहीं, सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की।
ये भी पढ़ेंः रेप केस में कोर्ट का बड़ा फैसला; आरोपी को मिली मौत की सजा, नाबालिग से की थी दरिंदगी
ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व अधिकारी अभिजीत मंडल का रिमांड बढ़ाने की मांग भी सीबीआई ने की। जांच एजेंसी ने हवाला दिया कि अगर इनको जमानत दी गई तो सबूतों के साथ छेड़छाड़ हो सकती है। दोनों आरोपी 3 दिन से सीबीआई की हिरासत में है। कोर्ट ने एजेंसी के अनुरोध पर दोनों की रिमांड अवधि 20 सितंबर तक बढ़ा दी है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि संदीप घोष और अभिजीत मंडल से पूछताछ की जा रही है। दोनों से कॉल रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी कैमरों, डीवीआर और अन्य डेटा के संबंध में पूछताछ की जानी है। जिसके लिए जांच एजेंसी को उनकी हिरासत की जरूरत है। वकील ने कहा कि दोनों आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं, मामले की सुनवाई से पहले सियालदह बार के वकीलों ने जज से अनुरोध किया था कि संदीप घोष और अभिजीत मंडल को बेल न दी जाए।
पुलिस स्टेशन की हार्ड डिस्क जब्त
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने अपने आदेशों में कहा कि आरोपियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर के आधार पर पूछताछ की गई है। मामले में सीबीआई के पास रिकॉर्ड और गवाह भी है। अभी पूछताछ जारी है। ताला पुलिस स्टेशन की डीवीआर और हार्ड डिस्क को भी जब्त किया गया है। उससे डेटा निकालना बाकी है। जिसके लिए दोनों की हिरासत जरूरी है।
ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल फिर शर्मसार; ट्यूशन से लौट रही नाबालिग का कार में अपहरण, रेप कर सड़क पर फेंका!
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines