Sealdah Court Verdict On kolkata Doctor Rape Murder Case : कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सियालदह कोर्ट का बड़ा फैसला आया। आरजी कर रेप-हत्या मामले में अदालत ने 18 जनवरी को संजय रॉय को दोषी पाया था और सोमवार को उसके खिलाफ सजा का ऐलान किया। कोर्ट ने दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास सजा सुनाई है। अदालत ने संजय रॉय पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया है।
कोलकाता कांड की जांच कर रही सीबीआई ने कोर्ट से मांग की कि दोषी संजय रॉय को फांसी की सजा दी जाए। CBI ने कोलकाता रेप-मर्डर केस से पूरा देश हिल गया है। जज ने सुनवाई के दौरान संजय रॉय को दोषी करार दिया है।
जानें जज ने दोषी संजय रॉय से क्या कहा?
सियालदह कोर्ट के जज ने आरजी कर रेप-हत्या मामले की सुनवाई करते हुए दोषी संजय रॉय से कहा कि मैंने पिछले दिन बताया था कि तुम पर क्या आरोप लगाए गए हैं और तुम्हारे खिलाफ कौन से आरोप साबित हुए हैं। इस पर आरोपी संजय ने जज से कहा कि मैंने कुछ नहीं किया है, न रेप और न ही हत्या। मुझे झूठा फंसाया जा रहा है। आपने सब कुछ देखा है। मैं निर्दोष हूं। मैंने आपको पहले ही बताया था कि मुझे प्रताड़ित किया गया। उन्होंने मुझसे जो चाहा, उस पर हस्ताक्षर करवाए।
कोलकाता कांड पर क्या बोलीं CM ममता बनर्जी?
कोलकाता कांड को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हमने जांच में सहयोग किया है। हमने न्याय की मांग की थी, लेकिन न्यायपालिका को अपना काम करना था, इसलिए इसमें इतना समय लगा। हम हमेशा चाहते थे कि पीड़िता को न्याय मिले।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
6 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
7 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
8 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
8 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
9 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
10 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
11 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines