Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
kolkata Doctor Rape Murder Case Convict Sanjay Roy Sentenced : पश्चिम बंगाल के कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज कैंपस में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर मामले में संजय रॉय को दोषी ठहराया गया। संजय रॉय को उम्रकैद की सजा मिलेगी या फांसी? इसे लेकर सियालदह कोर्ट का आज फैसला आएगा। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अदालत से दोषी के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
यह घटना आरजी कर अस्पताल में 9 अगस्त 2024 को घटी थी। 31 साल की ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ पहले रेप हुआ और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसे लेकर डॉक्टरों ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। सीबीआई ने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की। इस वारदात के 162 के बाद सियालदह कोर्ट ने शनिवार को आदेश दिया और संजय रॉय को दोषी माना। सीबीआई अदालत से दोषी को सख्स से सख्स सजा दिलाने की मांग करेगी।
यह भी पढ़ें : कोलकाता केस में आरोपी संजय रॉय ने दिया ऐसा बयान, CBI के भी उड़े होश; रिपोर्ट में गैंगरेप के बारे में हुआ बड़ा खुलासा
जानें दोषी करार देने पर संजय रॉय ने जज से क्या कहा?
जब अदालत ने 19 जनवरी को दोषी करार दिया तब संजय रॉय ने जज से कहा कि वह दोषी नहीं है। उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उसने ऐसा कुछ किया, जिसने यह कांड किया, उसे छोड़ दिया जा रहा है। वह गले में रुदाक्ष की माला पहनता है। अगर उसने अपराध किया होता तो रुदाक्ष की माला टूट जाती। आपको बता दें कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 64, 66, 103/1 के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और पुलिस ने इस मामले में संजय रॉय को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें : कोलकाता रेप-मर्डर केस में आज आएगा अदालत का फैसला, ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने CBI की जांच पर उठाए ये सवाल
संजय रॉय कौन है?
साल 2019 में संजय रॉय ने कोलकाता पुलिस के तहत डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप के लिए वॉलंटियर के रूप में कार्य शुरू किया था और फिर वह वेलफेयर सेल में काम करने लगा। इस बीच कोलकाला पुलिस की चौथी बटालियन में उसे आवास मिल गया, जिससे आरजी कर मेडिकल कॉलेज में नौकरी मिली। अक्सर वह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पुलिस चौकी पर तैनात रहता था और उसके पास सभी विभागों की एक्सेस थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।