Why CBI Arrested Dr Sandeep Ghosh: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को पर सीबीआई शिकंजा कसती जा रही है। घोष को शनिवार को ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। उसके साथ कोलकाता पुलिस के एसएचओ अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया गया। मंडल पर एफआईआर में देरी और सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप है। आइए जानते हैं कि संदीप घोष पर सीबीआई का शिकंजा किस तरह कसता जा रहा है और उसे एक के बाद एक मामले में गिरफ्तार क्यों किया जा रहा है।
लगातार झूठ बोल रहा संदीप घोष
संदीप घोष को इससे पहले आरजी कर अस्पताल में हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के मामले में 2 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। संदीप घोष लगातार झूठ बोल रहा था। जांच एजेंसी का कहना है कि वह घटनाक्रम के बारे में झूठ कह रहा था। उसने नार्को टेस्ट के लिए भी मंजूरी नहीं दी। इससे शक और गहरा गया। घोष प्रेसिडेंसी जेल की कोठरी में बंद है।
सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप
सीबीआई को अपनी जांच में ये भी पता चला है कि संदीप घोष ने ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के अगले ही दिन सेमिनार हॉल के पास बने कमरों में रिनोवेशन का ऑर्डर दिया था। सेमिनार हॉल में ही डॉक्टर की हत्या हुई थी। इसे सबूतों से छेड़छाड़ के तौर पर देखा जा रहा है। जांच एजेंसी का मानना है कि इतनी बड़ी घटना के तुरंत बाद तुरंत रिनोवेशन का ऑर्डर देना सबूतों से छेड़छाड़ का प्रयास है।
ये भी पढ़ें: हाथ जोड़कर ममता बनर्जी बोलीं- इस तरह बेइज्जती क्यों कर रहे? फिर भी मांग पर अड़े रहे डॉक्टर
एक कड़ी से दूसरी कड़ी जोड़ने की कोशिश
खास बात यह है कि संदीप घोष के आदेश के बाद PWD ने तुरंत रिनोवेशन शुरू कर दिया था। हालांकि छात्रों के विरोध को देखते हुए काम को रोकना पड़ा। सीबीआई का मानना है कि वित्तीय मामला, वर्क ऑर्डर जल्दबाजी में पास करना और डॉक्टर का रेप-मर्डर मामले की कड़ी जोड़ रहे हैं। इस मामले में सीबीआई संदीप घोष को गिरफ्तार कर रविवार को सियालदह कोर्ट में पेश करेगी। जहां सीबीआई को उसकी हिरासत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सीबीआई उससे इस केस के राज उगलवा सकेगी।
ये भी पढ़ें: विदेश में नर्स का यौन उत्पीड़न, बंगाल में करप्शन… संदीप घोष के कितने काले कारनामे?
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
3 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
4 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
5 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
6 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
6 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
8 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
9 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
10 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
13 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines