हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कोलकाता रेप-मर्डर केसः पॉलीग्राफ टेस्ट में आरोपी संजय रॉय ने क्या बताया, क्यों कह रहा खुद को बेगुनाह?

Kolkata Rape Murder Case: बीते शुक्रवार को भी आरोपी ने एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में इस तरह का दावा किया था। आरोपी ने कहा था कि वह पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए इसलिए तैयार हुआ ताकि वह खुद को निर्दोष साबित कर सके।

विज्ञापन
कोलकाता रेप और मर्डर केस में सीबीआई की पूछताछ जारी है।

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप और मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय ने लाई-डिटेक्टर टेस्ट के दौरान सीबीआई अधिकारियों को बताया कि जब वह आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में पहुंचा तो महिला डॉक्टर की मौत हो चुकी थी। बता दें कि सीबीआई अधिकारियों ने रविवार को कोलकाता स्थित प्रेसिडेंसी जेल में आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि लाई डिटेक्टर टेस्ट ने कई सारे झूठ और संदेहास्पद जवाबों की पहचान की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी संजय रॉय लाई डिटेक्टर टेस्ट के दौरान चिंतित और घबराया हुआ दिखाई दे रहा था। इस दौरान सीबीआई ने उसके सामने कई सारे सबूत पेश किए। लेकिन आरोपी संजय रॉय बहाने बनाता रहा।

ये भी पढ़ेंः शादीशुदा बॉयफ्रेंड को बांधा, फिर चाकू से काट दिया प्राइवेट पार्ट; सनकी प्रेमिका का दिल दहला देने वाला कांड?

खुद को निर्दोष बता रहा आरोपी

रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी संजय रॉय ने दावा किया कि जब सेमिनार हॉल में उसने महिला डॉक्टर को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। कोलकाता पुलिस के मुताबिक घटना के बाद संजय रॉय ने रेप और मर्डर का अपराध कबूल किया था। हालांकि बाद में वह अपने बयान से पलट गया और कहा कि वह निर्दोष है। उसे फंसाया जा रहा है।

जेल गॉर्ड्स के साथ संजय रॉय की बातचीत

संजय रॉय ने जेल के गॉर्ड्स से कहा था कि वह रेप और मर्डर की घटना के बारे में कुछ नहीं जानता है। बीते शुक्रवार को भी आरोपी ने एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में इस तरह का दावा किया था। आरोपी ने कहा था कि वह पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए इसलिए तैयार हुआ ताकि वह खुद को निर्दोष साबित कर सके।

ये भी पढ़ेंः एक्टर को जेल में मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल; इस एक्ट्रेस के चक्कर में जाना पड़ा जेल…

नहीं दे पाया इन सवालों के जवाब

हिंदुस्तान टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि आरोपी जांच अधिकारियों को गुमराह कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी खुद के चेहरे पर लगी चोट और अपराध के समय बिल्डिंग में अपनी मौजूदगी के बारे में कोई संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं दे सका है।

बता दें कि 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल की पोस्ट ग्रेजुएट महिला ट्रेनी डॉक्टर सेमिनार हॉल में मृत पाई गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की पुष्टि हुई। उनके शरीर पर चोट के 25 निशान थे। महिला डॉक्टर रात की अपनी शिफ्ट के बाद आराम करने के लिए सेमिनार हॉल में गई थीं।

सीसीटीवी में पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को सेमिनार हॉल परिसर में 9 अगस्त की सुबह 4.03 बजे देखा था। पुलिस को घटनास्थल से आरोपी का ब्लूटूथ हेडसेट भी मिला था। आरोपी संजय रॉय के मनोविश्लेषणात्मक अध्ययन में पुलिस ने पाया कि वह विकृत प्रवृत्ति का आदमी है, जिसे पोर्न देखने की लत है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें