Kolkata rape murder case: कोलकाता महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सीबीआई की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल, मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। करीब 43 सेकंड के इस वीडियो में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो 9 अगस्त वारदात के बाद का है। इस वीडियो में शव के आसपास कुछ लोगों की भीड़ एकत्रित है।
वीडियो से इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं? दरअसल, हत्या के इस मामले में शव के 50 मीटर के दायरे में इतनी भीड़ कैसे पहुंच गई? फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट मानते हैं कि भीड़ की वजह से मौका ए वारदात से साक्ष्य मिटने का खतरा होता है।
ये भी पढ़ें: ‘दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई?…’; ममता बनर्जी के ‘असम जलेगा’ बयान पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा
साइबर क्राइम एक्सपर्ट कर रहे जांच
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि कथित वीडियो में आरजी कर अस्पताल की पुलिस चौकी के इंचार्ज संजीव चट्टोपाध्याय, वकील शांतनु डे, अस्पताल के तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष के पीए प्रसून चट्टोपाध्याय और फॉरेंसिक डेमोंस्ट्रेटर देवाशीष सोम थे। हालांकि फिलहाल जांच एजेंसी इस वीडियो के बारे कोई खुलासा नहीं कर रही है। एजेंसी सूत्रों की मानें तो वीडियो की जांच के लिए साइबर क्राइम एक्सपर्ट से संपर्क किया गया है।
पूर्व प्रिंसिपल संदीष घोष पर साक्ष्य मिटाने का आरोप
बता दें कि इस मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीष घोष पर घटनास्थल से साक्ष्य मिटाने का आरोप है। सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है। ऐसे में शव के पास तक उनके पीए और अन्य परिचित का होना उन पर शक पैदा करता है। इससे पहले सीबीआई की जांच में सामने आया था कि आरोपी संजय रॉय में नेक्रोफिलिक प्रवृत्ति है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार इसमें शख्स को डेड बॉडी के साथ संबंध बनाने की सनक होती है।
ये भी पढ़ें: देश में रोज गायब होती हैं 345 लड़कियां, Top पर हैं ये 3 राज्य; आखिर क्या है वजह?
ये भी पढ़ें:फरहतुल्लाह गोरी कौन? अक्षरधाम हमले का मास्टरमाइंड, पाकिस्तान से भारत के खिलाफ अब रची ये बड़ी साजिश
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
35 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
42 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines