Kolkata Rape Murder Case : पूरे देश में कोलकाता रेप-मर्डर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर डॉक्टरों से लेकर आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। अब इस मामले पर सियासत तेज हो गई है। इस बीच पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को ट्रेनी डॉक्टर के परिवार से उनके घर में मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि एक तरह से घर में पीड़ित परिवार को नजरबंद रखा गया है।
अधीर रंजन का बड़ा दावा
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कोलकाता पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को हाउस अरेस्ट कर रखा है। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। पुलिस ने उनके घर के चारों ओर बैरिकेड लगाए हैं। सीआईएसएफ को इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस ने टीएमसी की नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देश पर पीड़िता के पिता को पैसों का लालच दिया था। उनसे कहा गया कि बिना देरी बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दीजिए।
यह भी पढ़ें : कोलकाता रेप-मर्डर में क्या CBI को मिले पुख्ता सबूत? अधिकारी ने बोले सिर्फ दो शब्द
कांग्रेस नेता का ममता सरकार पर हमला
कांग्रेस नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वे (टीएमसी) कह रहे हैं कि सीबीआई कुछ नहीं कर रही है। ममता बनर्जी सीबीआई को निशाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती हैं। वे उनसे कहना चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस की भी जिम्मेदारी है कि वे सीबीआई के साथ सहयोग करें या तथ्यों के साथ उसकी कमियों को बताएं।
यह भी पढ़ें : वो 7 चेहरे, जिनके सीने में दफन कोलकाता रेप-मर्डर केस में दरिंदगी का सच! शुरू हुआ पॉलीग्राफी टेस्ट
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से नहीं मिल पाए अधीर रंजन चौधरी
आपको बता दें कि अधीर रंजन चौधरी को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश करने से रोका दिया गया। वे विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मिलने गए थे। इसे लेकर उन्होंने पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा कि वे वहां एक आम आदमी बनकर गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें डॉक्टरों से मिलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर पहले से पुलिस एक्टिव रहती तो आज ट्रेनी डॉक्टर का यह हश्र नहीं होता।
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
28 mins agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
45 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
58 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines