Kolkata Rape Murder Case Update: कोलकाता रेप मर्डर केस में एक ओर अपडेट सामने आया है। मामले में 3 नए चेहरों की बात हो रही है। इन पर सवाल उठ रहे हैं कि जब मां-बाप को बेटी की लाश देखने के लिए 3 घंटे इंतजार करना पड़ा। बेटी को आखिरी बार देखने के लिए मुख्यमंत्री की परमिशन लेनी पड़ी तो यह तीनों शख्स सेमिनार हाल तक कैसे पहुंच गए? इन्हें जांच के वक्त सेमिनार हाल में क्यों आने दिया गया?
जबकि वहां तक किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा था। आस-पास फटकना भी बैन था और उस समय वहां कोई होना भी नहीं चाहिए था, लेकिन यह तीनों लोग क्यों थे? यह सवाल मृतका के परिजनों ने उठाए और पूछा कि यह तीनों लोग कौन हैं? इन तीनों की सेमिनार हाल में मौजूदगी का एक वीडियो भी सामने आया था। हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, वारदातस्थल पर पुलिस के साथ इन 3 लोगों की मौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं, आइए जानते हैं कि ये 3 लोग कौन?
देबाशीष सोम
देबाशीष फोरेंसिक डॉक्टर हैं। वह आरजी कर अस्पताल से नहीं है, लेकिन वारदात के बाद जांच के समय पुलिस के अलावा वह मौके पर मौजूद थे। वारदात का पता चलते ही पहुंच गए थे।
शांतनु डे
शांतनु एक वकील हैं और वे वारदात के बाद पुलिस के अलावा मौके पर मौजूद थे। वे सेमिनार हाल के बाहर थे। शांतनु अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीष घोष के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं।
प्रसून चटर्जी
प्रसून भी संदीप घोषण के करीबी बताए जा रहे हैं। वे नेशनल मेडिकल कॉलेज के डेटा एंट्री ऑपरेटर हैं, लेकिन वे मौके पर क्या कर रहे थे और अस्पताल के बाहर का शख्स होने के बावजूद वे मौके तक कैसे पहुंचे?
क्या आरोप लगे?
सेमिनार हाल में इन तीनों लोगों की मौजूदगी से कई तरह की बातें उठी। सूत्रों के अनुसार, वारदात से भड़के डॉक्टरों का कहना है कि यह तीनों वारदात का पता लगते ही अस्पताल आते हैं। सेमिनार हाल में बिना रोक-टोक के घुसते हैं। पुलिस जांच कर रही है और यह तीनों एक तरफ खड़े होकर मीटिंग करते हैं, जबकि इन तीनों का अस्पताल से कोई कनेक्शन नहीं है, फिर वे बाहरी होने के बावजूद वारदातस्थल तक क्यों और कैसे पहुंचे? इसकी जांच होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
46 mins agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
1 hr ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
2 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
5 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
13 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
14 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
17 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines