हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कोलकाता रेप मर्डर केस का एक आरोपी और! कौन है अनूप दत्ता? संजय रॉय, संदीप घोष से खास कनेक्शन

Anup Dutta Sanjay Roy Connection: कोलकाता रेप मर्डर केस का एक और संदिग्ध आरोपी हाथ लगा है, अनूप दत्ता जिसका पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। वह दौड़ते हुए CBI दफ्तर आया था और उसने अपने बयान दर्ज कराए। केस में उसकी अहम भूमिका मानी जा रही है।

विज्ञापन
Anup Dutta

Kolkata Rape Murder Case Anup Dutta Connection: कोलकाता आरजी कर अस्पताल में हुए रेप हत्याकांड का क्या एक आरोपी और है? CBI अब कोलकाता पुलिस विभाग के ASI अनूप दत्ता का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने जा रही है। कोर्ट से टेस्ट कराने की परमिशन मिल गई है। CBI सूत्रों के अनुसार, अनूप दत्ता आरोपी इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि उस पर वारदात करने के बाद संजय रॉय की मदद करने का आरोप है। संजय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में कबूला है कि वह वारदात वाली रात आरजी अस्पताल से निकलकर अपने पुलिस अधिकारी दोस्त के घर गया था।

CBI यह जानना चाहती है कि क्या अनूप दत्ता वही शख्स है, जिसके घर डॉक्टर का रेप और मर्डर करने के बाद संजय रॉय गया था और वहीं आराम करने वाला था। क्या उसने संजय को छिपने में मदद करने की कोशिश की थी, लेकिन उसका कांड पता लगने के बाद वह डर गया और CBI दफ्तर पहुंचा। अनूप के घर से ही संजय को दबोचा गया है। अनूप सुर्खियों में इसलिए आया, क्योंकि वह दौड़ते हुए CBI दफ्तर पहुंचा था और उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उसने CBI को अपने बयान दर्ज कराए हैं और अब वह क्या सच उगलता है, यह देखते हैं।

ASI अनूप दत्ता कौन?

अनूप दत्ता को अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष का करीबी भी कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर अनूप की संजय रॉय और संदीप घोष के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं। अनूप भी उसकी पुलिस कल्याण समिति का सदस्य है, जिसका मेंबर संजय रॉय भी था। दोनों की जिम्मेदारी अस्पतालों में किसी कारण से भर्ती पुलिस वालों से मिलकर उनकी मदद करने की थी। आरोप है कि संजय रॉय को पुलिस क्वार्टर, पुलिस की बाइक और पुलिस विभाग ने नौकरी तक पहुंचाने में अनूप ने ही मदद की थी, जबकि संजय रॉय को नियमों के अनुसार नागरिक स्वयंसेवक के रूप में ऐसा कोई भत्ता नहीं मिल सकता।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, बड़ा सवाल यह भी है कि क्या अनूप की मदद से ही संजय रॉय इतनी रात को अस्पताल में घुस पाया? सेमिनार हॉल तक पहुंचा और जबकि अस्पताल के वार्ड में किसी भी बाहरी व्यक्ति को ऐसे ही एंट्री नहीं मिल जाती। अगर एंट्री दी जाती है तो पहले उसकी पहचान पूछी जाती है। संजय रॉय क्या किसी को नजर नहीं आया? किसी ने उसे अंदर जाने से रोका नहीं? और फिर वारदात करने के बाद वह आसानी से अस्पताल से निकल भी जाता है। कहीं इस पूरे मामले में अनूप दत्ता की अहम भूमिका तो नहीं? यह सब जानने के लिए ही CBI अब अनूप दत्ता का पॉलीग्राफ टेस्ट करा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola