Kolkata Rape Murder Case accused Sanjay Roy: कोलकाता के आरजी कर मेडिल कॉलेज में डॉक्टर के साथ दरिंदगी की हर हद पार करने वाला आरोपी संजय रॉय पुलिस की हिरासत में है। इस अपराध के लिए फांसी की मांग करने वाला संजय कोर्ट में अपने बयान से पलट गया और खुद को निर्दोष बताते हुए रिहाई की मांग करने लगा। संजय रॉय की हैवानियत के किस्सों ने पूरे देश को शर्मसार करके रख दिया है। वहीं संजय रॉय की मां और बहन ने भी उसकी घिनौनी करतूतों पर बात की है।
पिता की मौत के बाद बिगड़ा संजय
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में संजय रॉय की मां ने कहा कि अगर मैं सख्त होती तो आज यह सब नहीं होता। संजय के पिता बहुत सख्त थे। वो पिता की पूजा करता था लेकिन उनकी मौत के बाद सबकुछ बिखर गया। हमारा सुखी परिवार सिर्फ सपना रह गया। मुझे नहीं पता उसे यह सब करने के लिए किसने उकसाया लेकिन जिसने भी यह किया उसे भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- एक और ‘आतंकी हमला’, खूनखराबे से दहशत में लोग, जर्मनी के फेस्टिवल में हुई चाकूबाजी
पत्नी की मौत से लगा सदमा
संजय की मां का कहना है कि वो मेरी बहुत देखभाल करता था। आप पड़ोसियों से पूछ सकते हैं कि वो मेरे लिए खाना तक बनाता था। मेरा बेटा ऐसा नहीं था। वो तो स्कूल में भी टॉपर था। मैं जब उससे मिलूंगी तो पूछूंगी कि बाबू तुमने ऐसा क्यों किया? उसकी पहली पत्नी बहुत अच्छी थी। दोनों साथ में बेहद खुश थे लेकिन कैंसर की वजह से उसकी मौत हो गए। संजय को पत्नी के जाने का गहरा सदमा लगा और उसने दारू पीना शुरू कर दिया।
बहन ने 17 साल से नहीं की बात
संजय रॉय की बहन का कहना है कि 17 सालों से उनकी बात नहीं हुई है। बचपन में वो सामान्य बच्चों जैसा ही था लेकिन पिछले 17 सालों में वो कितना बदला, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। अगर उसने सचमुच ऐसा अपराध किया है तो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए।
दोस्त ने खोले संजय के राज
संजय रॉय के एक दोस्त ने खुलासा करते हुए कहा कि वो हमेशा शराब के नशे में धुत्त होकर लड़कियों को छेड़ता था। संजय एक सेक्स एडिक्ट था और अक्सर अपनी हवस बुझाने के लिए कोलकाता के रेड लाइट एरिया मे जाता था। यही नहीं, वो पुलिस में होने का रौब जमाकर सबसे लड़ाई-झगड़ा करता था।
यह भी पढ़ें- सावधान! बुलाती है मगर जाने का नहीं… अब तक के सबसे बड़े Dating App Fraud का पर्दाफाश
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines