Sanjay Roy Psycho Analytical Profile: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाला संजय रॉय अंदर से भी जानवर है। यौन विकृति रखने वाला इंसान है, जो बाहर से काफी सीधा और नॉर्मल नजर आएगा, लेकिन इसके अंदर का जानवर रूह कंपा देगा। संजय रॉय की इसी विकृति और जानवर वाली क्रूरता का शिकार डॉक्टर बनी। यह खुलासा संजय रॉय के साइको टेस्ट में हुआ, जिसकी रिपोर्ट आज CBI ने केस की जांच रिपोर्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट में सबमिट की।
CBI संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट करानाा चाहती है। कोर्ट से परमिशन मिल चुकी है, लेकिन यह तब तक नहीं हो सकता, जब तक संजय रॉय इसके लिए राजी नहीं होगा। संजय रॉय को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां वह पहली बार वकीलों के सवालों का जवाब देगा। संजय रॉय का केस लड़ने को कोई वकील तैयार नहीं है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से नियुक्त बचाव पक्ष के वकील पहली बार उससे मिलेंगे।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय से पूछताछ करने मनोवैज्ञानिकों की टीम आई थी। मनौवैज्ञानिकों ने जब संजय रॉय से सवाल पूछे तो जवाब में उसने जो कुछ कहा, वह रौंगटे खड़े करने वाला था। संजय रॉय ट्रैफिक पुलिस वॉलंटियर था और उसके साइको एनालिटिक प्रोफाइल से पता चला है कि वह वह यौन विकृति का शिकार है। उसके जानकार उसे अच्छा और सीधा इंसान बताते हैं, लेकिन उसका साइको टेस्ट उसे जानवर बता रहा है।
एक्सपर्ट के अनुसार, उसने मनोवैज्ञानिकों की टीम को घटना के बारे में जिस तरह बताया, एक्सपर्ट चौंक गए यह देखकर कि घटना के बारे में बताते हुए न वह घबराया। न उसके चेहरे पर किसी तरह के डर के भाव थे और न ही उसे अपने किए का पछतावा था। इसलिए उसने पुलिस से भी कहा कि पछतावा नहीं, चाहे फांसी चढ़ा दो।
वारदात के समय संजय की मौजूदगी की पुष्टि
बता दें कि वारदातस्थल पर संजय रॉय की मौजूदगी की पुष्टि जांच में हुई है। CBI जांच में शामिल एक्सपर्ट ने संजय रॉय के बयानों को स्कैन करके पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट से मिलान किया। संजय रॉय की मौजूदगी की पुष्टि वारदातस्थल से जुटाए गए टेक्निकल और साइंटिफिक सबूतों से भी हुई है। पीड़िता के नाखूनों में मिले खून के सैंपल संजय रॉय के हाथों पर लगी चोट से मिलते हैं। पुलिस को अब DNA रिपोर्ट का इंतजार है।
CBI की जांच के अनुसार, CCTV में संजय रॉय 11 बजे अस्पताल में आया था। वह चेस्ट डिपार्टमेंट वॉर्ड के पास घूम रहा था। उस समय वहां ट्रेनी डॉक्टर और उसके 4 अन्य जूनियर डॉक्टर थे, जिन्हें वह एक जगह खड़े होकर टकटकी लगाकर देखता भी नजर आया। इसके बाद वह करीब पौने 4 बजे अस्पताल में घुसता नजर आया। के साथ वॉर्ड में थी। संजय रॉय को जाने से पहले कुछ देर तक उन्हें घूरते हुए देखा गया।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
4 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
5 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
7 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
7 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
8 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
9 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines