Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल काॅलेज में 9 अगस्त को एक ट्रेनी डाॅक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी जाती है। मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। इस बीच इस मामले रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो क्लिप दिवंगत ट्रेनी डाॅक्टर के माता-पिता और एक संस्थान के एक कर्मचारी की है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार वायरल ऑडियो क्लिप में वहीं बातें हैं जो ट्रेनी डाॅक्टर के माता-पिता ने घटना के बाद मीडिया को दिए बयान में कही थी। ट्रेनी डाॅक्टर की हत्या के बाद उसके माता-पिता को पहली सूचना एक महिला से मिली थी, जिसमें उसने खुद को अस्पताल की महिला अधीक्षक बताया था।
मृतका डाॅक्टर के पिता को आए थे तीन काॅल
14 अगस्त को डाॅ. अरुणव दत्ता चौधरी जोकि उस समय चेस्ट विभाग के इंचार्ज थे, उन्होंने मीडिया को बताया कि ट्रेनी डाॅक्टर के माता-पिता को यह फोन गैर चिकित्सा सहायक अधीक्षक सुचरिता सरकार ने की थी। वायरल ऑडियो क्लिप के अनुसार पहली फोन बातचीत में सुचरिता ने पीड़िता के पिता से कहा आपकी बेटी बहुत बीमार है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्या आप जल्दी आ सकते हैं?
जब पिता ने पूछा कि क्या हुआ है, तो महिला ने कहा, वह बीमार है। डॉक्टर ही बता सकते हैं कि उसे क्या हुआ है। हमें आपका नंबर मिला है और इसीलिए हम आपको सूचित करने के लिए फोन कर रहे हैं।
ये भी पढे़ं: लोजपा (R) की ये कमजोरी चिराग को ले डूबेगी? चाचा पारस के एक्टिव होने से भड़की चिंगारी, समझिए पूरा खेल
वह बहुत बीमार है, उसे भर्ती कराया गया है
दूसरी कथित बातचीत के ऑडियो क्लिप में, कॉल करने वाले ने कहा वह बहुत बीमार है और उसे आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। मैं नहीं बता सकता कि उसे क्या हुआ है। केवल डॉक्टर ही आपको बता सकते हैं। क्या आप तुरंत आ सकते हैं? जब पीड़िता के पिता ने महिला की पहचान जाननी चाही तो उसने कहा, मैं सहायक अधीक्षक हूं। मैं डॉक्टर नहीं हूं। तीसरी कॉल में महिला ने कहा, उसने शायद आत्महत्या कर ली है। शायद वह मर चुकी है। पुलिस और हम सब यहां हैं। जितनी जल्दी हो सके आ जाओ।
ये भी पढे़ं: दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगी INS अरिघात, जानें भारत को क्यों है Project 75 Alpha का इंतजार?
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत 9 अगस्त की सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच हुई थी। जबकि अस्पताल के अधिकारियों ने दावा किया कि ट्रेनी डाॅक्टर का शव इमरजेंसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बने सेमिनार हाॅल में सुबह 9 बजे के आसपास देखा गया था।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
19 mins agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
36 mins ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
2 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
5 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines