Kolkata Rape and Murder Case: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई कोलकाता रेप और मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष से पूछताछ कर रही है। ये पूछताछ पिछले 15 दिन से लगातार हो रही है। जांच एजेंसी ने घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया है। लेकिन सीबीआई अभी भी कोलकाता केस से जुड़ी पहेली को सुलझाने में लगी हुई है।
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक संदीप घोष पीड़िता के परिवार को दी गई गलत जानकारी के आरोपों को लेकर लगातार सफाई देने की कोशिश कर रहे हैं। 15 दिन की पूछताछ के बाद सीबीआई अब भी यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर अस्पताल के प्रिंसिपल को घटना के बारे में 30 मिनट की देरी से जानकारी क्यों दी गई? रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंसिपल को जानकारी देने से पहले अस्पताल प्रशासन ने पीड़िता के परिजनों को जानकारी दी और कहा कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है।
पूर्व प्रिंसिपल का जवाब
इसके साथ ही सीबीआई यह भी जांच कर रही है घोष के करीबी लोग सेमिनार हॉल में क्या कर रहे थे? अगर उन्हें घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक संदीप घोष को घटना की जानकारी 9 अगस्त के दिन सुबह के 10.20 बजे मिली, जबकि पीड़िता का शव सुबह के 9.30 बजे पाया गया था। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी 10.10 बजे दी गई।
रिपोर्ट के मुताबिक संदीप घोष ने एजेंसी को बताया कि उन्हें घटना की जानकारी रेस्पिरेटरी मेडिसीन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर सुमित रॉय तापदार से सुबह 10 बजे मिली। हालांकि घोष का दावा है कि वह नहा रहे थे, इसलिए फोन उठा नहीं पाए। और फिर 10.20 बजे उन्होंने कॉल बैक किया तो घटना के बारे में पता चला।
ये भी पढ़ेंः कोलकाता रेप-मर्डर में क्या CBI को मिले पुख्ता सबूत? अधिकारी ने बोले सिर्फ दो शब्द
संदीप घोष सुबह के 11 बजे अपने ऑफिस पहुंचे। आरजी कर अस्पताल की महिला डॉक्टर का शव सेमिनार हॉल में 9 अगस्त की सुबह मिला था। महिला डॉक्टर रात को शिफ्ट के बाद आराम करने के लिए सेमिनार हॉल में गई थीं, जहां रेप के बाद उनकी हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर अंदरूनी और बाहरी तौर पर चोट के 25 निशान पाए गए। मामले में पुलिस ने अस्पताल के सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 hr ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
1 hr ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
2 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
9 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
9 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
11 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines