कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी के मामले अब तक 15 करोड़ रुपए बरामद कर चुकी है। खिदिरपुर में परिवहन कारोबारी के घर छापेमारी में पलंग के नीचे से यह रुपए बरामद हुए हैं। तीन मशीनों से नोटों की गिनती की जा रही है। सभी नोट प्लास्टिक के पैकेट में लिपटे थे और 500 और 2000 के बंडल में हैं।
इसके अलावा कुछ देर पहले ईडी अधिकारी साल्ट लेक इलाके में एक कारोबारी के फ्लैट पर जांच के लिए पहुंचे हैं। यहां से भी रुपए मिलने की आशंका है। इससे पहले आज दिन भर में कोलकाता में छह ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी अधिकारियों की एक टीम ने बैंक अधिकारियों के साथ शनिवार को कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में व्यवसायी निसार खान के परिसरों में छापेमारी की।
कारोबारी के आवास पर ईडी की छापेमारी के बीच इलाके में केंद्रीय बलों को भारी मात्रा में तैनात किया गया है। फेडरल बैंक के अधिकारियों की ओर से आरोपी आमिर खान और अन्य के खिलाफ ई-नगेट्स नाम के मोबाइल गेमिंग ऐप के उपयोगकर्ताओं को धोखा देने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था।
ईडी के अनुसार आरोपियों की ओर से शुरुआत में यूजर्स को कमीशन दिया गया था। इससे यूजर्स के बीच विश्वास पैदा हुआ और उन्होंने अधिक कमीशन और अधिक संख्या में खरीद ऑर्डर के लिए बड़ी मात्रा में निवेश करना शुरू कर दिया।कथित धोखेबाजों के तौर-तरीकों का विवरण देते हुए ईडी ने कहा, “जनता से अच्छी रकम इकट्ठा करने के बाद अचानक उक्त ऐप से निकासी बंद कर दी गई थी। इसके बाद प्रोफाइल की जानकारी सहित सभी डेटा को उक्त ऐप सर्वर से मिटा दिया गया था और इसके बाद ही यूजर्स को आरोपियों की चाल समझ में आई।”
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
4 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
41 mins ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
1 hr agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
1 hr agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
2 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
9 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines