रामनवमी से पहले कोलकाता में तैनात होंगे 5,000 जवान, इन इलाकों पर रहेगी नजर

कोलकाता पुलिस पिछले साल की घटना को ध्यान में रखते हुए इस साल पहले से ही रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। इसी के तहत शहर में रामनवमी के दिन 5,000 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे।

Kolkata Police on Ram Navami

मनोज पांडे

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रामनवमी को तैयार शुरू हो गई। रामनवमी के मौके पर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर में रामनवमी के दिन 5,000 पुलिस जवान हर एक क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, बाबाजार, पोस्ता, जोड़ाबागान, गिरीश पार्क, जोड़ासांको, हेयर स्ट्रीट, बडबाजार, काशीपुर, सिंथी, चितपुर, टाला, और कोलकाता से सटे हावड़ा हुगली सभी जिलों पर खास नजर रखी जाएगी। कोलकता पुलिस ने सुरक्षा को लेकर ये सारे इंतजाम पिछले साल हुआ घटनाओं को ध्यान रखते हुए किए हैं।

तैनात किए जाएंगे 5,000 जवान

पिछले साल रामनवमी के मौके पर शहर में कई जुलूस निकाले गए थे। कई जगाहों पर प्रदर्शनकारियों ने नियम तोड़े और बवाल मचाया। इसलिए पुलिस ने इस बाद रामनवमी पर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से ही कदम उठाने लगी है। रामनवमी पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरे शहर में 5,000 पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

होगी सीसीटीवी की जांच

इसके अलावा, लालबाजार में निगरानी बढ़ाने के लिए सीसीटीवी की जांच के आदेश दिए हैं। यह निर्देश खासतौर पर उन थानों को दिया गया है जहां पिछले साल रामनवमी पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे और जुलूस निकाला था। आदेश में कहा गया है कि यदि परीक्षण के दौरान कोई सीसीटीवी खराब पाया जाता है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाए।

इन क्षेत्रों पर रहेगी खास नजर

बाबाजार, पोस्ता, जोड़ाबागान, गिरीश पार्क, जोड़ासांको, हेयर स्ट्रीट, बडबाजार, काशीपुर, सिंथी, चितपुर, टाला, और कोलकाता से सटे हावड़ा हुगली सभी जिलों पर रहेगी पुलिस की निगरानी श्यामपुकुर, मानिकतला, एंटाली, बेनियापुकुर, तोपसिया, बालीगंज, कालीघाट, गरियाहाट आदि इलाकों के पुलिस थानों को निगरानी बढ़ाने के लिए सीसीटीवी का परीक्षण और रखरखाव करने का निर्देश दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ