नई दिल्ली: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के डिपार्चर सेक्शन में बुधवार शाम आग लग गई। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग हवाई अड्डे के डिपार्चर सेक्शन में एक चेक-इन काउंटर पर लगी। सेक्शन 3 को रवानगी के लिए बंद कर दिया गया।
https://twitter.com/Ravisutanjani/status/1669022389429235712
आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी, लेकिन सही कारण का पता जांच के बाद ही चलेगा। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग काफी तेजी से फैल रही है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जारी किया बयान
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, चेक-इन एरिया पोर्टल डी पर रात 9:12 बजे मामूली आग लग गई। जिसके चलते धुआं उठा। रात 9:40 बजे तक आग पूरी तरह से बुझ गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और क्षेत्र में धुएं के कारण चेक-इन प्रक्रिया को निलंबित कर दिया गया। चेक-इन और संचालन अब फिर से शुरू कर दिया गया है। वहीं सीआईएसएफ ने कहा- डी पोर्टल चेक-इन काउंटर पर आग लग गई। धुएं के कारण यात्रियों और कर्मचारियों को टर्मिनल भवन से बाहर निकाला गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग बुझा दी गई है। सामान्य परिचालन बहाल किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
1 hr agoLIVE: नागपुर MLC चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार समेत डाला वोट
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
12 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
13 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
14 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines