Kolkata, पल्लवी झा: कोलकाता में एक बड़े गिरोह पर रेड कर 2 करोड़ से अधिक कीमत की मिलावटी और फर्जी दवाओं को जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता को मैसर्स सन फार्मा लैबोरेटरीज लिमिटेड से 11 जनवरी, 2023 के ईमेल के जरिए शिकायत मिली थी। इसमें मेसर्स एसईएनसीओ, बागरी मार्केट, कोलकाता में उनके उत्पादों की संदिग्ध नकली बिक्री और भंडारण के संबंध की जानकारी दी गई थी।
बागरी मार्केट में मारा छापा
जिसके बाद एडीसी, सीडीएससीओ-पूर्वी क्षेत्र की देखरेख में सीडीएससीओ पूर्वी क्षेत्र के अधिकारियों की टीम ने ड्रग्स कंट्रोल निदेशालय, पश्चिम बंगाल के अधिकारियों की सहायता से बागरी मार्केट में छापा मारा और लगभग 10 लाख रुपये के प्रमुख निर्माताओं की नकली दवाएं जब्त कर लीं। इसके साथ ही ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
mansukh mandaviya
बिना लाइसेंस चला रहा था गोदाम
मामले में आगे की जांच और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि मौलाना शौकत अली स्ट्रीट, कोलकाता -73 में एक बिना लाइसेंस वाला गोदाम चला रहा था। इसकी कई दिनों तक रेकी की गई थी, जिसमें नकली दवाओं को भंडार मिला।
छापे के दौरान सन फार्मास्युटिकल, एल्केम, सिप्ला, ग्लेनमार्क, जीएसके, एबॉट, नोवार्टिस, डॉ रेड्डीज, एरिस्टो आदि जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के ऑगमेंटिन, पैन-डी, पेंटोसिड डीएसआर, यूरिमैक्स-डी, क्लैवम आदि जैसे प्रमुख निर्माताओं की लगभग 2 करोड़ रुपये की नकली दवाएं जब्त की गईं।
दो अधिकारियों का सम्मान
गिरफ्तार किए गए शख्स को बैंकशाल कोर्ट, कोलकाता द्वारा 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अपनी बहादुरी का परिचय देने वाले CDSCO के दो अफसरों यशपाल सिंह और राकेश शर्मा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सम्मानित किया है।
संबंधित खबरें
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
46 mins agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
3 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
13 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines