Kolkata Doctor Rape-Murder Case Update: कोलकाता में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ रेप और उसका मर्डर करने के मामले में बड़ा अपडेट आया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने ये बताया है कि पीड़िता वारदात से पहले बेहद खुश थी। दरिंदगी का शिकार होने से पहले उसने अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ डिनर किया और पेरिस ओलंपिक 2024 में खेल रहे नीरज चोपड़ा का मैच देखा था।
पुलिस को पीड़िता के साथ डिनर करने वाले उसके दोस्तों ने बताया कि वह नीरज के सिल्वर मेडल जीतने पर बेहद खुश थी। वहीं, पश्चिम बंगाल में इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठने लगी है।
कहां तक पहुंची पुलिस की जांच?
पुलिस के अनुसार पीड़िता के दोस्तों और अन्य मिलने वालों से पुलिस जांच में सहयोग करने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी प्रकार की भी सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। वहीं, सोमवार को पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पीड़िता ने डिनर करने के बाद नीरज चोपड़ा का थ्रो देखा और फिर वह सेमिनार हॉल में पढ़ने के लिए चली गई थी।
सीसीटीवी कैमरा से हुआ ये खुलासा
पूछताछ में पता चला है कि जब वह सेमिनार हॉल में गई थी कि उसके दोस्त उसके साथ नहीं थे। अनुमान है कि पढ़ाई करने के बाद देर रात वह सो गई होगी। यहां बता दें कि RG Kar Medical College जिसमें पीड़िता डॉक्टर रहती थी उसके सीसीटीवी कैमरा फुटेज में आरोपी सुबह करीब 4 बजे इमरजेंसी बिल्डिंग में आते हुए दिख रहा है।
ये भी पढ़ें: NIRF Rainking 2024: IIT मद्रास छठी बार देश का बेस्ट इंस्टीट्यूट, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल
संबंधित खबरें
ब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
43 mins agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
51 mins ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
2 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
3 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
3 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
5 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
6 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
7 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines