Kolkata Doctor Rape Murder Case : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में नया मोड़ आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता कांड पर स्वत: संज्ञान लिया। इस मामले की सुनवाई 20 अगस्त, दिन मंगलवार को होगी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ में कोलकाता केस की सुनवाई होगी।
CJI की पीठ करेगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार सुबह सबसे पहले कोलकाता रेप-मर्डर केस पर सुनवाई करेगा। हालांकि, उस दिन मुकदमों की लिस्ट में यह केस 66वें नंबर लगा है, लेकिन उसमें विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि पीठ में प्राथमिकता के आधार पर इस मामले पर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की इस बेंच में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा रहेंगे।
यह भी पढ़ें : न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक डॉक्टरों का प्रदर्शन, PM मोदी को लिखा पत्र, 10 पॉइंट में जानें सबकुछ
डॉक्टरों की हड़ताल के बाद आया नया मोड़
डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। आपको बता दें कि आईएमए ने महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की। इसे लेकर डॉक्टरों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान 24 घंटे के लिए चिकित्सा सेवाएं बंद रहीं, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : ‘क्या किसी ने लेडी डॉक्टर की चीखें नहीं सुनीं?’ कोलकाता रेप-मर्डर को लेकर स्मृति ईरानी का CM ममता पर हमला
जानें क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कैंपस में 9 अगस्त को ट्रेनी लेडी डॉक्टर का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद डॉक्टर की हत्या की बात सामने आई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। डॉक्टरों के आक्रोश के बाद इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई इस केस में शामिल लोगों से पूछताछ कर रही है।
संबंधित खबरें
10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
1 hr agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
3 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
3 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
4 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
5 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
6 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
6 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
7 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines