Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल काॅलेज हाॅस्पिटल में 9 अगस्त की सुबह ट्रेनी डाॅक्टर की लाश अर्धनग्न अवस्था में सेमिनार हाॅल में मिली थी। पुलिस के अनुसार डाॅक्टर का पहले रेप किया फिर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार डाॅक्टर की प्राइवेट पार्ट और आंखों से खून बह रहा था। इस बीच पुलिस ने आज अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विंग के विभागाध्यक्ष का कल पूछताछ के लिए बुलाया है।
सूत्रों की मानें तो मेडिसिन विंग के विभागाध्यक्ष ही वो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मृतका डाॅक्टर की फैमिली को बताया था कि उसने हाॅस्पिटल परिसर में आत्महत्या कर ली है।
आज पुलिस ने 7 डाॅक्टरों से की थी पूछताछ
बता दें कि पुलिस ने एचओडी को यह समन 7 जूनियर डाॅक्टरों से पूछताछ के बाद भेजा है। इनमें इंटर्न, हाउस स्टाफ और पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी शामिल हैं। ये सभी लोग घटना की रात ड्यूटी पर थे। इसके अलावा इन सभी अधिकारियों ने 31 साल की डाॅक्टर की रेप और हत्या से पहले उसके साथ डिनर किया था। सूत्रों की मानें तो बंगाल पुलिस इस मामले में हाॅस्पिटल के कुछ और डाॅक्टर्स को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।
प्रिसिंपल ने दिया इस्तीफा
बता दें कि महिला डाॅक्टर का शव पुलिस ने 9 अगस्त की सुबह हाॅस्पिटल के सेमिनार हाॅल से बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले में अगले दिन कार्रवाई करते हुए संजय राॅय नाम के एक स्वयंसेवक को अरेस्ट किया था। इस मामले में हाॅस्पिटल के प्रिंसिपल संदीप घोष पद और सरकारी सेवा से इस्तीफा दे चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः एयरपोर्ट पर लगी एक्स-रे मशीनें खराब, NDA सांसद अपनी ही सरकार पर क्यों उठा रहे सवाल? जानें मामला
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आई सामने
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार डाॅक्टर के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। उसके शरीर के कई अंगों पर चोट के निशान थे। इसके साथ उसके गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता को प्रताड़ित किया गया था इसकेे बाद उसने सुबह तड़के 4-5 के बीच दम तोड़ा था।
ये भी पढ़ेंः Video: राज्यसभा में होगी Vinesh Phogat की एंट्री! क्या नया रास्ता तैयार कर सकता है ये कानून?
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
54 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
2 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
3 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines