रेप नहीं गैंगरेप, बेटी की हालत देख बेहोश हुआ बाप; कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में 2 बड़े खुलासे

Kolkata Case Latest Updates: कोलकाता में डॉक्टर के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी हुई है, जिसका खुलासा मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पीड़िता के पिता ने भी बेटी की हालत बयां की तो वह फूट-फूट कर रोने लगे। उनकी बात सुनने वालों का भी कलेजा फट गया।

कोलकाता केस में अभी तक सिर्फ आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी हुई है।

कोलकाता केस में अभी तक सिर्फ आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी हुई है।

Kolkata Rape Murder Case Inside Story: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ इस हद तक और इस तरह से दरिंदगी हुई, सुनकर कलेजा फट जाएगा। आरोपी संजय रॉय को फांसी देने की मांग उठी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे जानकर ‘निर्भया’ कांड की याद आ जाएगी। 2012 में रेप के बाद पीड़िता की हालत का जो खौफनाक मंजर देखा था, वहीं मंजर 12 साल बाद एक बार फिर देखने को मिला तो देश एक बार फिर बदले की आग में जलने लगा है।

बेशक वारदात के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं, भले कानून आरोपी संजय रॉय को फांसी पर चढ़ा दे, लेकिन एक बाप ने जीते जी अपने घर की लक्ष्मी को जितनी बुरी हालत में देखा, भगवान किसी बाप को ऐसा दिन न दिखाए। संजय की हैवानियत का शिकार हुई डॉक्टर के पिता का कलेजा फट गया, जब उन्होंने काफी मिन्नतें करने के बाद अपनी बेटी को आखिरी बार देखा। उसकी लाश की हालत देखकर वे बेहोश हो गए थे। मीडिया के पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने 2 खुलासे किए। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एक दावा और किया गया है। आइए जानते हैं…

मिन्नतें करने के बाद 3 घंटे बाद दिखाई लाश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के मां-बाप की हालत काफी खराब है। बदहवासी की हालत में वे पानी तक नहीं पी पा रहे हैं, रह-रह कर सिसकने लगते हैं। पिता की हालत ज्यादा खराब है, क्योंकि उन्होंने अपने जिगर के टुकड़े की लाश देखी। बुरी तरह में खून से सनी लाश देखी। एक रिश्तेदार ने उनकी तरफ से बात करते हुए बताया कि जिस दिन उनकी बेटी की लाश मिली, उन्होंने फोन करके बुलाया, क्योंकि मौके पर साथ जाना था। मौके पर पहुंचे तो पुलिस वालों ने लाश देखने नहीं दी।

3 घंटे तक मिन्नतें करने के बाद जब पिता ने बेटी की लाश देखी तो उन्हें चक्कर आ गया, बेहोश होने लगे। उन्हें संभालने के लिए अंदर गया तो लाश पर नजर पड़ी। हालत देखकर सहम गया। पुलिस वाले ने कहा कि एक फोटो ले लो। तस्वीर देखी तो पता चला कि तन पर एक कपड़ा नहीं था। दोनों टांगें 90 डिग्री के एंगल से खुली हुई थीं। एक टांग बेड की तरफ थी और दूसरी बेड के दूसरी तरफ थी। जानकारी लेने पर पता चला कि ऐसा तभी हो सकता है, जब पेल्विक गर्डल टूट गया हो। लड़की के साथ हद से ज्यादा दरिंदगी हुई है। वो मंजर कभी भूल नहीं पाऊंगा।

प्राइवेट पार्ट में 150 ग्राम वीर्य, गैंगरेप की आशंका

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑल इंडिया गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने एक दावा किया है। उन्होंने यह दावा मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के प्राइवेट पार्ट में 150 ग्राम वीर्य मिला है, जो किसी एक शख्स का नहीं हो सकता, क्योंकि कोई भी पुरुष पूरी तरह से हेल्दी होने पर भी इतने वीर्य का स्खलन नहीं कर सकता। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि मृतका के साथ रेप नहीं गैंगरेप हुआ है। वारदात में एक नहीं, एक से ज्यादा लोग शामिल हैं।

MD में गोल्ड मेडल जीतने का सपना चूर-चूर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के पिता ने मीडिया से बात करते हुए बेटी के सपने का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह डायरी लिखती थी। उस डायरी में उसने लिखा था कि वह MD में गोल्ड मेडल जीतना चाहती थी। इसलिए वह इतनी मेहनत कर रही थी। उसके सपने पूरे करने के लिए परिवार ने हरसंभव कोशिश की, लेकिन ख्याल तक नहीं था कि सपने ऐसे चकनाचूर होंगे। एक रात ने जिंदगीभर के लिए अंधेरा कायम कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ